*भूपेश है,तो भ्रष्टाचार है। : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कसा तंज*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से ऐसा एक दिन भी नहीं है कि प्रदेश की जनता एक दिन भी ऐसा नहीं रहा हो जब जनता परेशान न रही हो। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और उनकी सरकार आज भ्रष्टाचार और कमीशन के डोर पर चल रही है। जिस तरह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामले रोज एक के बाद एक सामने आ रहे हैं इससे स्पष्ट है पूरे प्रदेश में कांग्रेस का भ्रष्टाचार का राज कायम है। शराब,रेत,जमीन सहित ऐसे कई घोटाले हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कीर्तिमान कायम कर रही है।

अभी तो सही तरीके से
कैम्पा फंड,डीएमएफ के जांच होने बाकी है। जिसके बाद कई खुलासे होने है। प्रदेश सरकारी राशि का गलत उपयोग तो कांग्रेस के ही राज हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से कांग्रेस का “एल.आई.सी” चल रहा है। एल फॉर लिकर घोटला, आई फॅार आयरन घोटाला, सी फॉर कोल घोटाला इन सबको कांग्रेस अपने अवैध कारोबार का जरिया बनाकर चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ मॉडल का गुणगान हर जगह करते हैं किन्तु जो प्रदेश में करोड़ों के घोटालें हो रहे हैं, अवैध रेत खनन हो रहा जिससे प्रत्येक दिन 50 लाख रू की हानि राजस्व को हो रही है। इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ कह नहीं पाते। छत्तीसगढ़ आज हजारों करोड़ों रू के कर्ज में है किन्तु कांग्रेस इस बात की चिंता करना छोड़ भाजपा पर आरोप लागाने में लगी है। पर कांग्रेस यह भुल गई है कि भाजपा ने प्रदेश सरकार पर जितने भी आरोप लगाई वह विधानसभा में साबित करके दिखाई है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है, लगातार अनिमितता हो रही है। वह डी. एम.एफ का मामला हो, कैम्पा का मामला हो या अन्य मद में जो भी कार्य कराए जा रहें है। उसमें यह साबित हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की नदियां बह रही है और जनता ही अब कहने लगी है भूपेश है तो भष्ट्राचार है।
इसके साथ ही इस बात को भी जनता भली-भांति समझ रही है और आने वाले वक्त में जनता की कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
