Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्कूलों को टारगेट करने वाले चोर गिरोह पकड़ाया।*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्कूलों को टारगेट करने वाले चोर गिरोह पकड़ाया।*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *स्कूलों को टारगेट करने वाले चोर गिरोह पकड़ाया।*

    *हाईस्कूल बनगांव,* *चिकनीपानी, बागबहार* *(गोढी), सरईटोला, शेखरपुर,*
    *पण्डरीपानी DAV स्कूल में किये थे चोरी लगातार दे रहे थे घटना को अंजाम और पुलिस को चुनौती*

    *बागबहार पुलिस ने लगातार स्कूलों में रात्रि पहरा देते हुए तथा थाना क्षेत्र में की थी सघन चेकिंग। > जिले से बाहर भी किये थे चोरी*

    विवरण- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.2023 को शासकीय उ.मा.वि. बनगांव के प्राचार्य के द्वारा तथा दिनांक 07.04.2023 को शा.उ.मा.वि. चिकनीपानी के प्राचार्य, दिनांक 13.04.2023 को शा.उ.मा.वि. गोढी बागबहार के प्राचार्य एवं दिनांक 13.04.2023 एवं 14.04.2023 की दरम्यानी रात हाईस्कूल सराईटोला के प्राचार्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इनके स्कूलों का ताला अज्ञात चोर के द्वारा तोड़कर स्कूलों से बैटरी, कम्प्यूटर सेट, सी०पी०यू० मानिटर, माईक सेट, साउंड सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरे एवं खेलों के विभिन्न सामानों को चोरी कर ले गये हैं। विद्यालयों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग व रात्रि गस्त सजगता से करने का निर्देश दिये थे इसी तारतम्य में बागबहार थाना प्रभारी श्री बी0एन0शर्मा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बागबहार क्षेत्र के हाईस्कूलों में अपने स्टाफ एंव जनता के सहयोग से रात्रि में लगातार निगाह रखे हुए थे और रात्रि गस्त में अलग-अलग जगह में चेकिंग करते हुए अज्ञात आरोपी के संबंध में विवेचना करते हुए पतासाजी की जा रही थी एवं पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को लगातार सक्रिय किया था। तभी दिनांक 18.04.2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केरजू थाना सीतापुर जिला सरगुजा से कुछ लोग आकर ग्राम कुकुरभूका में दिन में रहते हैं और रात में नहीं दिखाई देते सूचना को गंभीरता से लेते बागबहार पुलिस ग्राम कुकुरभूका में मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी किये जहां ताश खेलते कुछ लोग मिलें उसमें से
    पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे जिन्हे दौड़ाकर पकड़ने पर पूछताछ में अपना नाम 1 शिवा एक्का उर्फ डेविड पिता बोधन एक्का उम्र 20 साल साकिन कुनमेरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा छ0ग0 2. अर्जुन देवा खलखो पिता धनसाय खलखो उम्र 19 वर्ष साकिन कुकुरीभूका थाना बागबहार जिला जशपुर ०ग० का रहने वाला बताये जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शिवा ने बताया कि यह अपने साथी केरजू निवासी किशोर उर्फ गुज्जर और संदीप तथा कुकुरभूका अर्जुन देवा के साथ मिलकर लगातार इन स्कूलों का ताला तोड़कर स्कूल में चोरी करते हुए सामानों को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखते हैं जो आरोपियों द्वारा दिये मेमोरेण्डम कथन के आधार पर थाना बागबहार पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग स्कूलों के

    *1. शा.उ.मा.वि. बनगांव थी खेल सामग्री (बेट, फुटबाल, स्टम्प, रेकेट, बेलचा फावड़ा) एवं बैटरी 02 नग जुमला रकम 7400 रू*
    *2. शा.उ.मा.वि. चिकनीपानी- बैटरी-03 नग, 02 नग HP कंपनी का लेपटॉप, 102 नग सीसीटीव्ही कैमरा, 01 नग HP कंपनी का प्रिंटर जुमला रकम 53,700 रुपये*

    *3. शा.उ.मा.वि. सराईटोला 102 नग डी0जे0 साउंड बाक्स जुमला कीमती 13,000 रू*

    *4. शा.उ.मा.वि. गोठी बागबहार- 01 नग सी०पी०यू०, 01 नग हेडफोन, 01 नग मानिटर, 01 नग कीबोर्ड, 02 नग माउस, 03 नग बैटरी को जुमला किमती 20,450 रुपये बरामद किया गया है*
    आरोपी अर्जुन देवा और शिवा उर्फ डेविड को दिनांक 19.04.2023 को गिर. किया गया।
    *5. हाईस्कूल शेखरपुर से 02 नग 5 मोबाईल फोन जुमला कीमती 3000 रुपये। एंव*
    *6. DAV स्कूल पण्डरीपानी पत्थलगांव 02 नग बड़ा साउंड बॉक्स, 01 नग एम्पलीफायर, 01 नग LED टी. वी., 01 नग मोटरसायकल जुमला किमती 41,000 रुपये इन सामानों की भी बरामदगी की गई है।*

    *7.शा.उ.मा.वि. केरजू तथा*

    *8.ढोढागांव ठेठेटांगर सीतापुर से 01 नग मोटरसायकल एवं 01 नग स्कूटी चोरी करना बताये हैं*

    और पत्थलगांव पुलिस द्वारा अपने प्रकरण में आरोपियों की गिर. किये हैं और पूछताछ के दरम्यान सीतापुर पुलिस भी आकर आरोपियों से पूछताछ किये हैं।

     

    आरोपियों ने इनके क्षेत्र में भी मोटर सायकल एवं स्कूलों में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किये हैं।

    *फरार आरोपी -1 किशोर उर्फ गुज्जर*
    *2.संदीप सिदार दोनों निवासी ग्राम केरजु थाना सीतापुर*

    *प्रकरण में लगभग 1लाख 50हज़ार का माल बरामद*

    प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बागबहार श्री बी0एन0 शर्मा, स0उ0नि0 जीवनाथ गिरी, प्र0आर0 175 जोहन एक्का, 117 संजय नागवंशी, 331 अरविंद पैकरा, आर0 582 दिनेश, 28 आकाश, 344 बिरेन्द्र यादव, 628 घनश्याम प्रजापति, 266 सुखदेव सिदार, सैनिक 175 लोकेश यादव, पैरालिगल वालिंटियर गजेन्द्र पैकरा, जय कुमार शा की भूमिकी सराहनीय रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एशिया के सबसे छोटे जादूगर 10 वर्षीय जतिन का मैजिशियन शो कुनकुरी मे,
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सन्ना के शांति समिति की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?