Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाईट मे हुआ सम्पन्न,समापन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाईट मे हुआ सम्पन्न,समापन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाईट मे हुआ सम्पन्न,समापन मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर*

    *जीवन का आधार श्रद्धा और विश्वास,चेतना स्थाई एवं जागृत, जबकि मन का स्वभाव चंचल है : एसपी डी. रविशंकर*

    जशपुरनगर :-

    चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन समापन मे डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.उन्होंने इस प्रशिक्षण मे डाईट के डी एल एड के छात्राध्यापकों ने व्याख्यान दिया.
    इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वललित किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संस्था की ओर से स्वागत किया गया.

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षर्थियों को विषय के संबंध मे व्याख्यान दिया उन्होंने कहा कि
    जीवन का आधार श्रद्धा और विश्वास है। जीवन जानने और समझने का विषय है. उन्होंने कहा कि चेतना और मन में अंतर है इस पर विस्तारपूर्वक बताया कि किसका अस्तित्व स्थाई है और उसके सापेक्ष क्या क्या बदलता है, मन कुण्डलियों के सहारे चलती है, बुद्धि में समझ होती हैं। चेतना बहुत बड़ा शब्द है। चेतना शब्द बहुत विशाल है इस पर पी.एच.डी किया जा सकता है, यह सामान्य विषय नहीं है, चेतना हमेशा स्थाई एवं जागृत रूप मे रहती है हमें अपनी विभिन्न माध्यमो से जागृत रखना है, मन का स्वभाव ही चंचल है जबकि चेतना सारी गतिविधियों को देखते रहती है, लेकिन हमें तुरंत ही अवगत नहीं कराती है उन्होंने बताया कि चेतना के चार भाग है और चारों भाग अपने समय पर
    अपना अपना-अपना काम करते हैं।

    उन्होंने छात्र छात्राओं से पूछा कि आप जीवन के बारे जानते हैँ या मानते है, ईश्वर को जानते है या मानते है, जैसे प्रश्न पूछ कर चेतना को परिभाषित किया फिर उन्होंने कहा कि जीवन को जानने, जाँच करने एवं समझने की आवश्यकता है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के व्दारा आज बच्चों से ढेरों बातें एवं प्रशिक्षण मे विषय के संबंध में विचार साझा किये और उन्होंने उन सभी बच्चों की प्रशंसा की उनके क्षमता विकास के समझ उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण हर व्यक्ति के लिए आयोजित होना चाहिए जिससे लोग खुशहाल हो सकें.

    प्रशिक्षण प्रभारी आर. बी. चौहान ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि दुध, दही, छाछ, मक्खन ,घी सब एक ही वंश के हैं. फिर भी सबकी कीमत अलग है, क्योंकि श्रेष्ठता जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म, कला और गुणों से प्राप्त होती है।मानव का असली मुकाबला केवल खूद से है, अगर आज आप खुद को कल से बेहतर बनाते हो तो यह आपकी बड़ी जीत है। जीवन को मानना नही जानना है इस पर जाँचना और सर्वे करना है, सोच समझकर जीवन में फैसला लेना है तभी जीवन की सार्थकता है।उन्होंने कहा कि चेतना विकास जीव चेतना से मानव चेतना में संक्रमण ही चेतना विकास है । इसका विकास न्यून मूल्य से अधिक मूल्य की ओर परिणाम ही विकास है। गुणात्मक परिणाम ही विकास है। चारों अवस्था में संतुलनकारी सामंजस्य एवं समन्वयपूर्वक गुणात्मक परिवर्तन ही विकास है.

    स्काउट गाइड के संयुक्त सचिव सरीन राज ने कहा कि स्वयं को जानना सभी ज्ञान की शुरुआत है हमारा लक्ष्य श्रेष्ठ वार जिन्दगी की लम्बाई नहीं बल्कि गहराई मायने रखती है एक अच्छी जिन्दगी हमें जीनी है काटनी नहीं है उन्होंने कहा कि हर इंसान चाहता है कि वह बहुत अच्छी जिंदगी जिए लेकिन कभी-कभी जिन्दगी ऐसे करवट लेती है कि इंसान फिर जिन्दगी जीता नहीं बल्कि वो जिन्दगी को काटना शुरु कर देता है। ये हिस्सा जिन्दगी का सबसे बुरा हिस्सा होता है ये हर उस इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है कि एक अच्छी और बेहतरीन जिन्दगी कैसे जियें ।उन्होंने कहा कि जिन्दगी तो सभी जी लेते हैं पर जिन्दगी को अच्छे और बेहतरीन ढंग से कैसे जीना है ये बहुत सारे लोग समझ ही नहीं पाते।जीवन न तो भविष्य में है और न ही अतीत मे है जीवन तो केवल वर्तमान मे है। जीवन में प्रयास सदैव कीजिए लक्ष्य मिले या अनुभव दोनो ही अमूल्य है।

    प्रशिक्षण के प्रशिक्षक के रूप में आशुतोष नीरज, उतम कुमार यादव एवं मनोजकुमार पाण्डेय ने भी अपना विचार साझा किया। छात्राध्यापकों मे कु. दिव्या पाठक, गोपाल भगत,हीरालाल रितिका भगत एवं अन्य बहुत सारे छात्राध्यापकों ने अपना विचार एवं अनुभव साझा किए, कार्यक्रम में छात्राध्यापकों की रुचि एवं उत्साह देखा गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सर्व आदिवासी समाज ने मनाई बीटीआई मैदान मे अम्बेडकर जयंती, वक्ताओं ने 5 वीं अनुसूचित क्षेत्र अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों की रक्षा की माँग उठाई*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टेंपू सहित 8 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?