Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से कुन्ती के हौसले को नया मुकाम मिला रोजगार का सपना हुआ पूरा
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से कुन्ती के हौसले को नया मुकाम मिला रोजगार का सपना हुआ पूरा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सफलता की कहानी
    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से कुन्ती के हौसले को नया मुकाम मिला
    रोजगार का सपना हुआ पूरा
    जशपुरनगर 15 दिसम्बर 2022/कौशल विकास प्राधिकरण विभाग के अंतर्गत् दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रशिक्षण देकर स्व-रोजगार से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
    इसी कड़ी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोकी के टुकुटोली निवासी कुन्ती साय को सेविंग मशीन आपरेटर का प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया और वर्तमान में कुन्ती पी.आर.शुगर एण्ड अपैरल प्रा.लि. तिरपुर तामिलनाडु में सेविंग मशीन टेक्नीशियन के रूप में कार्य कर रही है। जहॉ इन्हें आवासीय सुविधा के साथ प्रतिमाह 8500 रूपए वेतन प्राप्त हो रहा है और अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रही है।

    कुन्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार में माता-पिता एवं 2 भाई हैं। कुन्ती 12वीं की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद आर्थिक रूप से सक्षम बना चाहती थी। ताकि अपने परिवार का सहयोग कर सके। उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी मिली और संबंधित विभाग से संपर्क करके सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
    उन्होंने बताया कि योजना के तहत् उन्हें सिलाई मशीन का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें विभाग द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोजगार मिलने से अब वह आर्थिक रूप से सक्षम बन गई है। अब वह अपने साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही है। हितग्राही कुंती ने योजना के द्वारा रोजगार मिलने का सपने के पूरा होने पर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
    स.क्र/1918/नूतन फोटो क्रमांक-05 से 06

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब बिजली समस्या के निदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, करडेगा नारायणपुर में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया शुभारम्भ
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) जशपुर जिले के भ्रमण पर,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?