Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के घोषणा से किसानों में छायी खुशी की लहर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के घोषणा से किसानों में छायी खुशी की लहर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    मुख्यमंत्री के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के घोषणा से किसानों में छायी खुशी की लहर

    छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में किसान हितैषी सरकार है- कृषक आशुतोष प्रसाद

    मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान होंगे और अधिक शसक्त व खुशहाल – किसान छत्रपाल सिंह

    किसानों ने मुख्यमंत्री की सराहनीय फैसले पर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिया धन्यवाद

    जशपुरनगर 24 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस घोषणा से राज्य के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    जिले के किसानों में भी प्रदेश के मुखिया के इस फैसले से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरा के कृषक श्री आशुतोष प्रसाद साय, श्री छत्रपाल सिंह एवं ख्रिश्त जुवेल बड़ा ने सरकार के इस फैसले की प्रसंशा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    किसान श्री आशुतोष प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में किसान हितैषी सरकार है। सरकार द्वारा शुरूआत से ही किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजना लागू की है। जिसमें कर्ज मांफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बैंक खाते में राशि भुगतान जैसे अन्य योजनाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके पास 23 एकड़ जमीन है। जिसमें वे धान की खेती करते है।

    विगत खरीफ वर्ष में उन्होंने लगभग 300 क्विंटल धान समिति में विक्रय किया है। हितग्राही ने बताया कि पहले प्रति एकड़ केवल 15 क्विन्टल की दर से धान, समितियों में खरीदा जाता था, जिससे वे अपने पूरे उपज का विक्रय नही कर पाते थे एवं अतिरिक्त धान को समिति के बाहर विक्रय करने पर उन्हें पूरा लाभ नही मिलता था। परंतु मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार प्रति एकड़ 20 क्विन्टल धान किसानों से खरीदी की जाएगी। इससे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। वे प्रति एकड़ और अधिक धान विक्रय कर पाएंगे साथ ही उनका सब्सिडी भुगतान भी उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के इस फैसले से वे काफी खुश है।
    इसी प्रकार सकरडेगा पंचायत के किसान छत्रपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय का तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्या को गहराई से जानते और समझते है। इसलिए वे किसानों के भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित कर रहे है। सरकार गठन के साथ ही किसानों की कर्ज माफी कर बड़ी राहत दी गई। तत्पश्चात समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर कृषकों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाया। साथ ही कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर किसानों को और अधिक लाभ पहुँचा रहे है। 20 क्विन्टल प्रति एकड़ धान खरीदी होने से अब सभी किसानो को निश्चित ही अधिक लाभ मिलेगा। जिससे किसान शसक्त और अधिक खुशहाल होंगे।
    कृषक ख्रिश्त जुवेल बड़ा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान होते है। इस हेतु प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। जनहितकारी योजनाओं से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया गया है। इससे छोटे-बड़े सभी किसानों को अत्याधिक लाभ होगा। किसानों के आय में वृद्धि होगी, उनका आर्थिक व सामाजिक विकास होगा। जिससे किसान खुशहाल होंगे। सभी किसानों ने मुख्यमंत्री की इस सराहनीय निर्णय पर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सह्रदय धन्यवाद दिया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में पत्थलगांव पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा को विक्रय करने हेतु रखने वाली महिला को किया गिरफ्तार,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 28 मार्च को जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा रायपुर एम्स के डॉक्टर गंभीर मरीजों का करेगे इलाज मरीजों को लाने के लिए बस की भी सुविधा दी जा रही हैं।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?