Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चिरायु ने लौटाई 90 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों की मुस्कान*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका चिरायु ने लौटाई 90 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों की मुस्कान*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सफलता की कहानी*
    *चिरायु ने लौटाई 90 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों की मुस्कान*

    6 *हजार कोरवा परिवारों को मिला मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का लाभ*

    *पालकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

    *जशपुरनगर* 25 अप्रैल 2023/स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित चिरायु योजना दूरस्थ अंचल के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बच्चों के गंभीर बीमारी को चिन्हांकित करके उनके लिए इलाज की व्यस्था करती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के ईलाज के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में भेजा जाता हैं और प्रशासन ईलाज का पूरा खर्च वहन करता है। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के प्रयास के 90 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को चिरायु योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना के तहत 6 हजार विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निःशुल्क दवाई दी गई है।
    चिरायु के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद रात्रे ने बताया कि चिरायु योजना का लाभ देने के लिए बच्चों का चिरायु टीम द्वारा चिन्हांकन किया जाता है और बच्चों का पोर्टल में एंट्री की जाती है। गंभीर बिमारी से ग्रसित बच्चों को रायपुर के बड़े अस्पताल में सफल ऑपरेशन कराया जाता है। बच्चों के पालकों ने बताया कि सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चे स्वस्थ हैं। हंसते खिलखिलाते देखकर खुश होती और आंखे भर आती है। सभी पालकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सफल आपरेशन के लिए धन्यवाद दिया है।
    उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत जिले में 15 चिरायु टीम काम कर रही है।

    प्रत्येक टीम अपने-अपने विकासखण्ड के आंगनबाड़ी और शासकीय स्कूलों का निरीक्षण माह में दो बार करती हैं। गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का चिन्हांकन करके उनके इलाज की सुविधा उपलब्ध कराती है।
    डॉ. अरविन्द ने बताया कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया है। इनमें हॉट एवं तालु की विक्रति की 01 बच्चे, जन्मजात हदय रोग के 06 बच्चे, त्वचा संबंधित रोग के 23 बच्चे, दंत रोग के 11 बच्चे, कान संक्रमण वाले 09 बच्चे, दृष्टि दोष के 13 बच्चे और अतिकुपोषित के 06 बच्चे, रक्तात्पता के 07 बच्चे सहित अन्य रोग के 14 बच्चों का सफल ईलाज कराया गया है। उन्होंने बताया कि बगीचा विकासखण्ड के शिवकुमार और सावित्री बाई जन्मजात हदय रोग से ग्रसित थे। जिसका एम्स अस्पाल रायपुर में सफल ऑपरेशन कराया है।
    इसी प्रकार जन्मजात हदय रोग से ग्रसित अनिमा बाई, साहिल बनवासी, आनन्द राम और सुनिता बाई का एमएमसी अस्पताल रायपुर और मनीषा बाई के कटे-फटे होंट का ऑपरेशन श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल रायपुर में कराया गया है।
    *स.क्र./590/नूतन* फोटो क्रमांक- 01 से 03

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर जनदर्शन में 20 आवेदन प्राप्त हुए*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका उप पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं प्रभारी एसडीओपी बगीचा को तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर किया सम्बद्ध*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?