*कलेक्टर ने कुनकुरी से फरसाबहार तक के सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया*
*लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए*
*कलेक्टर ने कहा की लोगों के आवागमन के लिए सड़क बहुत महत्वपूर्ण है इसे समय पर पूरा करें*

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज कुनकुरी से फरसाबहार के सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे कलेक्टर ने कहा की लोगों के आवागमन के लिए सड़क बहुत महत्वपूर्ण है इसको समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत देते हुए समय पर कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं
