*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*
*संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश*
जशपुर 01 मई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सभी आवेदकों की समस्याओं को उन्होंने पूरी गंभीरता व विनम्रता से सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

आज के जनदर्शन में पानी की समस्या, जमीन रजिस्ट्री, राशन कार्ड, सांप काटने की मृत्यु पर क्षतिपूर्ति मांग, पट्टे दिलाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंग स्टाफ एवं चौकीदार की मांग, मितानिन में कार्य करने हेतु आवेदन, पेंशन प्रकरण एव राजस्व प्रकरण जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदन का गंभीरता से अवलोकन कर संबंधित विभाग को निराकरण करने निर्देशित किया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
