*जिला में सुशासन सप्ताह 2022 मनाया गया*
*पहले और आज के दौर में स्कूल कालेज पूल पूलिया बिजली और संचार क्रांति में चहूंमुखी विकास हुआ है*
*1980 और 1999 में पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले और आज के दौर में क्या क्या परिवर्तन हुआ है*
*कर्मचारियों ने बताया कि पहले महत्वपूर्ण संदेश को पहुंचाने में 15 से 20 दिन लग जाता था*
*संचार क्रांति के दौर में बदलाव होने से अपने संदेश को त्वरित लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं*
*75 साल के बाद राज्य जिला और गांव आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण हो जाएगे*

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन सप्ताह 2022 के अवसर पर प्रशासन गांव की और के संबंध में बैठक ली इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर डिप्टी कलेक्टर बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर प्रशान्त
कुशवाहा और विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की आवेदन का समय पर निराकरण करने के लिए और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने के उद्देश्य से प्रशासन गांव की और जा रहा है इसका उद्देश्य है कि जिला स्तर के अधिकारीगण गांव में पहुंचकर उनकी पानी बिजली राशनकार्ड पेंशन और अन्य समस्याओं को सुनें साथ ही प्राथमिकता से निराकरण करें ताकि आम लोगों सीधे प्रशासन से जुड़कर अपनी बात रख सकें कलेक्टर ने आगामी 75 साल राज्य जिले और गांव की विकास की परिकल्पना के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके राय जाने बैठक में पुराने अधिकारियों को कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पहले और आज के दौर में राज्य, जिले और गांव में विकास हुआ शिक्षा, स्वास्थ्य सड़कों पूल पूलिया बिजली पानी की भी लोगों को सुविधाएं मिलने लगीं हैं 1981 और 1990 ,1998 1999 में पदस्थ कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने बताया कि पहले आवागमन के साधन कम थे स्कूल पर्याप्त नहीं थे सड़कें चौड़ी नहीं थी किसी भी डाक को पहुंचाने और भेजने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता था संचार तकनीक नहीं होने के कारण महत्वपूर्ण डाक और संदेश को लोगों तक पहुंचाते में दिक्कत जाती थी लेकिन आज के दौर में बच्चों के लिए पर्याप्त स्कूल कालेज आश्रम छात्रावास मेडिकल कॉलेज इंजिनियर कालेज इन्टरनेट ई मेल वाट्स अप और ट्विटर इंस्टाग्राम आ जाने से लोग अपने संदेश को आसानी से आदान प्रदान कर पा रहे हैं और शिक्षा का स्तर में सुधार हुआ आवागमन के पर्याप्त साधन होने से लोगों को सुविधा मिलने लगीं है कर्मचारियों ने बताया कि 75 साल की अगर परिकल्पना करें तो संचार क्रांति का और विकास होगा शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पूल पूलिया का विकास से लोगों को अधिक सुविधा मिलने लगेगी
