■ सरायपाली के घाटकछार में बिजली गिरने से हुवे घायलों से कांग्रेसी नेता राहुल बग्गा ने सिंहदेव से विडिओकालिंग से कराई बात
■ चिकित्सको को दिया बेहतर उपचार करने का निर्देश

सरायपाली :– सरायपाली व ओडिसा के सीमा में स्थित वनांचल ग्राम घाटकछार में परसो बिजली गिरने से खेत मे रोपाई का कार्य कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई थी व अनेक घायल हो गए थे । घायलों को सरायपाली टीआई आशीष वासनिक व सिंघोडा टीआई द्वारा जनसहयोग से सरायपाली अस्पताल लाया गया । जहां तुरंत उपचार प्रारम्भ किया गया ।
अस्पताल पहुंचकर स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक व कांग्रेसी नेता राहुल बग्गा द्वारा चिकित्सको से घायलों का बेहतर व शीघ्र उपचार किये जाने का अनुरोध किया । वही घटना की जानकारी राहुल बग्गा द्वारा श्री सिंहदेव को दी गई । अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों व मृतक के परिजनों से विडिओकालिंग के माध्यम से बात करे गई । मंत्री श्री सिंहदेव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की बात कही तो वही मृतकों के परिजनों को सांत्वना देकर सरकार से हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया ।
राहुल बग्गा ने बताया कि श्री सिंहदेव ने चिकित्सको को घायलों का बेहतर उपचार किये जाने का भी निर्देश दिया ।
