Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत*

    *स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं शहीदो के परिजनो हुआ सम्मान*

    *आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित*

    जांजगीर-चांपा 09 अगस्त 2022/ प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और हमारी संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद कर जश्न के रूप में मनाने के लिए पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है। जिला प्रशासन द्वारा आज शहीद स्मारक परिसर जांजगीर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया।


    छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की इस निर्णय से पूरे देश में खुशी की लहर है। अमृत महोत्सव के माध्यम से भारत माता की रक्षा करने वाले सैनिकों व देश को आजादी दिलाने वाले महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए बताया कि महात्मा गांधी जी आज ही के दिन सन 1942 में ‘‘भारत छोड़ो ‘‘ और ‘‘करो या मरो‘‘ का नारा दिया था। छत्तीसगढ़ में 1857 की क्रान्ती की शुरूआत शहीद वीर नारायण सिंह ने की थी। छत्तीसगढ़ के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन को न्यौछावर किया है। डॉ महंत ने शहीद गेन्द सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद अजमेर सिंह को स्मरण करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध स्वंतत्रता संग्रम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी संग्राम में इनका अमूल्य योगदान रहा। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो ने बिना भेद-भाव के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास ने की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए कहा कि भारत देश को गुलामी की जंजीर से छुड़ाने के लिए ऐसे बहुत परिवार रहें जिनका पूरा परिवार बिखर गया। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक नायक रहे जिन्होंने भारत मां की सेवा में अपनी जान निछावर किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रति कृत्यज्ञता व्यक्त की और कहा की हमारे पूर्वजों के कारण ही हमारा देश स्वतंत्रता हुआ है। हम सबका दायित्व है कि उनके योगदान को सदा सदा स्मरण में रखे। कार्यक्रम को विधायक जैजैपुर श्री केशव चन्द्रा, श्री देवेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के प्रेरणा दायी जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘अमूल्य धरोहर‘‘ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो का साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशीकान्ता राठौर, श्रीमती मंजू सिंह, सदस्य अन्य भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, जिला पंचायत उपध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पलिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, सर्वश्री दिनेश शर्मा, सूरज महंत, शेषराज हरबंश, पार्षदगण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं शहीदो के परिजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
    स/जरीफखान/फोटो क्रमांक

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार एवं विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528लोहे का दौली हथियार को हाथ में रखकर सार्वजनिक स्थान पर लहराकर डराने वाले आरोपी रविशंकर उर्फ लोहा सिंह को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन बिहार के लिए संपर्क करें 9303993528
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?