Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528युवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने कुल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528युवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने कुल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ युवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने कुल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ आरोपी भोक्तो यादव एवं अन्य 02 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का 01 आरोपी फरार लगातार पता-तलाश जारी,*
    *⏺️ थाना नारायणपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 82/22 धारा 342, 34, 394 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

    —-00—-


    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कैलाश यादव उम्र 30 साल निवासी झगरपुर थाना बगीचा ने दिनांक 08.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.08.2022 को खेती-किसानी संबंधी कार्य से अपने मामा के घर ग्राम कलिबा गया था, वह अपने मामा से खेती कराने के लिये 08 हजार रू. लिया और खाना खाने के बाद रात्रि लगभग 08ः00 बजे अपने घर झगरपुर जाने के लिये अपने मोटर सायकल HF डिलक्स से निकला, वह ग्राम चुल्हापानी होते हुये जा रहा था कि रात्रि होने एवं हाथी प्रभावित जंगल पास में होने से रात्रि में लगभग 09 बजे ग्राम चुल्हापानी में रोड किनारे बैठे लोगों से हाथी के आने के संबंध में जानकारी ले रहा था उसी दौरान वहां पर एक व्यक्ति आया और प्रार्थी के मोटर सायकल को देखकर अपना मोटर सायकल बताते हुये चोरी करने का आरोप लगाकर फोन कर अपने परिजनों को बुलाया, वे सभी मिलकर प्रार्थी के मोटर सायकल को खींचते हुये एवं मारपीट करते हुये प्रार्थी को अपने घर में ले गये। प्रार्थी के मोटर सायकल कीमती 60 हजार रू. मोबाईल 01 नग कीमती 04 हजार रू., घड़ी 02 हजार रू., 01 सोने की अंगूठी कीमती 05 हजार रू. एवं नगदी रकम 08 हजार कुल रकम 79 हजार रू. को छिनकर वे सभी अपने पास रख लिये। आरोपी एवं उसके परिजनों ने मिलकर प्रार्थी के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर शरीर के विभिन्न हिस्से में मारपीट किये। आरोपियों ने प्रार्थी के पिता का मोबाईल नंबर लेकर उन्हें अपना परिचय दिया, जिस पर प्रार्थी के माता-पिता वहां आये और थाना में जाकर रिपोर्ट कराने पर उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 342, 34, 394 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान थाना नारायणपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपीगणों को अभिरक्षा में लिया। आरोपी भोक्तो यादव के कब्जे से 01 नग HF डिलक्स मोटर सायकल एवं अन्य महिलाओं से नगदी रकम 02 हजार रू. एवं 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी भोक्तो यादव उम्र 61 साल निवासी चूल्हापानी थाना नारायणपुर एवं अन्य 02 महिला उम्र क्रमशः 45 वर्ष एवं 30 वर्ष के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना का 01 आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।
    ➡️विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक एन.एल.राठिया, उ.नि. जगसाय पैंकरा, प्र.आर. 174 रंजित खलखो, आर. 498 पूरनचंद पटेल, आर. 521 प्रमोद रौतिया, म.आर. 96 अर्चना किरण तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    —-00—-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन इशातिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला 12 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528सांकरा लायन ने बचाई फिर एक जान । खड़ी ट्रक को पीछे से मारी दूसरे ट्रक ने
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?