Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 *जिला मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन…..*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 *जिला मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन…..*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 1, 2022Updated:August 1, 2022No Comments7 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    🔳 *जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मोदी सरकार और ईडी को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो पूछताछ का लाइव प्रसारण किया जाये, पनामा पेपर मामले को लेकर ईडी रमन सिंह और उनके परिवार पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. 6000 करोड़ रुपये का चिटफंड घोटाला हुआ. अधिकारी इस मामले की जांच करके दिखाएं, नान घोटाले का अब तक नही हुआ खुलासा.*

    🔳 *नेशनल हेराल्ड वह नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि ये अख़बार गुलामी के उस दौर में आज़ादी के दीवानों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था.*

    🔳 *ईडी अफसर राजनीति का हिस्सा ना बने, एक बार वर्दी का सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात में छापेमारी की कार्रवाई करके दिखाएं भाजपा इतनी कमजोर हो गई है कि ईडी, डीआरआई, सीबीआई जैसे एजेंसियां सरकार बदलने के लिए काम कर रही है.*

    🔳 *केंद्र की मोदी सरकार के सारे दावे हवा में हैं मतलब सिर्फ पॉलिटिकल माहौल बनाया जा रहा है मतलब भाजपा सिर्फ हवा में तीर मारकर गाँधी परिवार को निशाना बना रही है और देश को गुमराह कर रही.*

    🔳 *राहुल गाँधी, सोनिया गांधी ED से भाग नहीं रहे, और कांग्रेस इन राजनीतिक हथकंडों से भाग नहीं रही, लेकिन कहीं न कहीं हम सच से जरूर भाग रहे हैं, कब तक भागेंगे हम सच से, और कब तक बनते रहेंगे भाजपा के मोहरे.*

    🔳 *भाजपा अपनी गलतियों को छुपाने केंद्रीय एजेंसियों का कर रही खुलेआम दुरुपयोग……*

    🔳 *जिस गांधी परिवार ने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया साधारण जनमानस के लिए बैंकिंग व्यवस्था के दरवाजे खोलें भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के दांत खट्टे किए उस परिवार के सदस्य ना टूटेंगे ना झुकेंगे ना रुकेंगे.*

    🔳 *देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है तथा महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति व परिवार को झुलसा कर रख दिया है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है इससे ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार पर राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग कर रही.*

    जगदलपुर.२२.७.२०२२
    ↪️ *बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए देश की प्रमुख विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीया सोनिया गांधी जी, पूर्व अध्यक्ष मान. राहुल गांधी जी पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में आज दिनांक 22 जुलाई 2022 (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय जगदलपुर के आयकर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया।*
    ➡️ *ततपश्चात धरना प्रदर्शन को सम्बोधित कर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मोदी सरकार और ईडी को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो पूछताछ का लाइव प्रसारण करें, पनामा पेपर मामले को लेकर ईडी रमन सिंह और उसके परिवार पर कार्यवाई क्यों नहीं करती 6000 करोड़ रुपए का चिटफंड घोटाला हुआ है अधिकारी इस मामले की जांच करके दिखाएं वहीं नान घोटाले का अब तक कोई सुराख नहीं मिला, नेशनल हेराल्ड वह नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि यह अखबार गुलामी के उस दौर में आजादी के गुलामों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था जो क्रांतिकारियों के विचारों को ना केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर में पहुंचा था तथा विदेशियों को नेशनल हेराल्ड के जरिए ही भारत की आजादी के आंदोलन और अंग्रेजी क्रूरता के बारे में पता चलता था इससे भारतीयों के लिए आजादी की आवाज सीमाओं के बाहर से भी होने लगे और अंग्रेज हुकूमत पर उसका दबाव भी बनता जा रहा था जिसकी स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने की थी नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) से जुड़े मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए भाजपा के इशारे पर ईडी सोनिया गांधी व राहुल गांधी की छबि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है, मोदी नीत भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते बताया कि जब जब मोदी सरकार कांग्रेस से डरती है, केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेसियों व विपक्षियों को डराती रही है भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असीम संघर्ष, त्याग और बलिदान की बुनियाद पर खड़ी है करोड़ों देशवासियों ने कांग्रेस के नेतृत्व में जिस क्रांति का आगाज किया था वह ब्रिटिश हुकूमत से आजादी लेकर अपना शासन और अपने संविधान के लिए तो था ही इस संघर्ष के मूल में चौतरफा समानता, भेदभाव कट्टरता, रूढ़िवादिता, छुआछूत व संकीर्णता को खत्म करने की कवायद भी थी केवल गैर भाजपा शासित राज्य में ईडी, आइटी की कार्रवाई समझ से परे है ईडी अफसर राजनीति का हिस्सा ना बने।*
    ➡️ *ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति के परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल दाल सब्जी आदि रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों के जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई देश के नागरिक के लिए अभिशाप बन गई है देशवासियों का ध्यान भटकाने और गांधी परिवार की छवि धूमिल करने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अपनी हिटलर शाही नीतियों के सामने झुकाने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा यह वह परिवार है जिनकी रगों में क्रांतिकारी खून दौड़ रहा है भारत को आजाद दिलाने के लिए जिनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के सामने घुटने नहीं टेके तू इनकी क्या बिसाद।*
    ➡️ *प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान ने कहा कि समाज का कोई वर्ग सत्तासीन सरकार की बेरुखी से अछूता नहीं रहा जब तीन खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान सड़कों पर उतरे तो सरकार ने बर्बरता से मारा उनकी राह में कील और कांटे बिछाए गए तथा उन्हें आतंकी तक घोषित कर डाला। वही दूसरी तरफ देश भयंकर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है उद्योग धंधे चौपट पढ़े और सरकार बेपरवाह है 75 साल में पहली बार देश का रुपया बेदम और बेजार दिखाई पड़ता है अब तो 70 साल में बनाई देश की हर संपत्ति को मौजूदा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है ऐसा लगता है कि सरकार ने इंडिया ऑन सेल का बोर्ड लगा रखा है केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देशवासियों को दिग्भ्रमित कर विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाकर अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है गांधी परिवार ना झुकेगा ना टूटेगा ना रुकेगा उनकी रगों में शहीद क्रांतिकारी का खून दौड़ रहा है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने में पीछे नहीं हटी और इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं रही।*
    ➡️ *वरिष्ठ कांग्रेसी फतेहसिंह परिहार,जानकी राम सेठिया,रामशंकर राव,राजेश चौधरी, सहदेव नाग,कौशल नागवंशी,जावेद खान,योगेश पाणिग्रही सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अपनी अक्षम्य नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता का वातावरण निर्मित कर रही है अल्पसंख्यकों, दलितों व गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है भाजपा द्वारा धर्म व जाति के आधार पर नफरत के बीज बोकर सत्ता की भूख मिटाई जा रही है भारत के बहुलतावाद, भाईचारे व समावेशी मूल्यों पर हमला बोला जा रहा है भारत को जात, पात, धर्म, खानपान, पहनावे, भाषा, क्षेत्रवाद और रंग के आधार पर विभाजित करने का कुत्सित षड्यंत्र किया जा रहा है केंद्र की सत्तासीन सरकार उसकी विचारधारा के कट्टरवाद व रूढ़िवादिता ने देश की अर्थव्यवस्था को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया यह सब देश के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।*
    ➡️ *कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।*
    आज के इस एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभापति/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक समाचार एवं विज्ञापन एडवरटाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528 जब कलेक्टर ने संकल्प पहुँच कर पहाड़ी कोरवा बच्चों के बीच बैठकर जाना हाल – चाल*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 स्वास्थ्यगत मामलों में राजनीति भाजपा की ओछी मानसिकता*- *योगेश पानीग्राही*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?