Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मकान में दबने से मिला की मौत विधायक पहुंची परिजनों से मिलने मदद का दिलाया भरोसा गुरुर/बालोद –
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मकान में दबने से मिला की मौत विधायक पहुंची परिजनों से मिलने मदद का दिलाया भरोसा गुरुर/बालोद –

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मकान में दबने से मिला की मौत विधायक पहुंची परिजनों से मिलने मदद का दिलाया भरोसा गुरुर/बालोद –

    जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम मिर्रीटोला में एक महिला की मौत हो गई । दरअसल में मृतिका वसीमा बेगम अपने पति अब्दुल के साथ बारिश के दौरान घर के भीतर छप्पर से पानी गिरने पर चावल को भीगने से बचाने के लिए हटा रहे थे । इस दौरान उनके मकान की दीवार उन दोनों पर गिर गई । इस घटना में पत्नी की मौके पर मौत हो गई । तो पति घायल हो गया । घटना दो दिन पहले की है । मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को विधायक संगीता सिन्हा मृत महिला के परिजन से मिलने पहुंची थी। लगातार बारिश से उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे दीवार में दबने से मौके पर मौत हो गई। सरपंच सुकीर्ति यादव व जितेन्द्र यादव महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग रायपुर ने बताया कि घटना के दौरान महिला अपने पति के साथ बारिश में भीग रहे चावल की बोरी को हटा रही थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि अचानक दीवार गिर जाएगी और भरभरा का दीवार गिर पड़ी। इस घटना में मौके पर महिला की मौत हो गई। वहीं उनके पति को भी चोट आई है। घर की नाजुक स्थिति को देखते हुए पति-पत्नी इस कमरे में खाना बनाने के बाद सोने के लिए दूसरे कमरे में जाते थे। लेकिन लगातार बारिश से चावल सहित अन्य सामान भीग रहा था। जिसे हटाने की मशक्कत मृतिका कर रही थी और यह दुखद घटना हो गई। पीएम आवास योजना का भी नहीं मिला था लाभ ग्रामीणों ने बताया कि उक्त परिवार के लिए दुखद बात यह भी है कि मकान काफी पुराना हो चुका है। जर्जर स्थिति में है। कच्चा मकान है लेकिन आज तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पंचायत रिकॉर्ड के अनुसार उनका पीएम आवास की स्वीकृति लिस्ट में नाम ही नहीं था। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि हमने इन्हें आवास की जरूरतमंद बताते हुए आवेदन भेजा था लेकिन शासन द्वारा सूची में जिनका नाम पूर्व से है उन्हीं को क्रम से आवास दिया जा रहा है। जिससे मृतिका वसीमा बेगम का आवास भी अब तक बन नहीं पाया था और अब उसी कच्चे मकान में दबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को विधायक संगीता सिन्हा मृतक के परिजनों के घर मिलने पहुंची। उन्हें तात्कालिक सहायता राशि दी गई। साथ ही शासन की योजना के तहत 4 लाख मुआवजा राशि जल्द दिलाने की बात कही। इस दौरान विधायक के सामने भी परिजन रो पड़े । विधायक भी इस मार्मिक घटना से भावुक हो उठी और यथा संभव परिवार को मदद करने की बात कही ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसंपादकों के संपादक महा संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा जी संपादक (C.G) तहलका करोड़ो की दुकान कौड़ियों के मोल नीलाम मामले पर फिर चढ़ रहा रंग नीलामी प्रक्रिया को पीआईसी ने किया निरस्त वहीं परिषद ने किया पास पूरे नीलामी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की आ रही बू
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बदलने लगा है प्रदर्शन का तरीका, पुलिस वालों से झूमाझटकी बढ़ी, पुलिस प्रशासन में असंतोष
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?