*दुकान विक्रेता को सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश*

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज दुलदुला विकास खंड के पतराटोली उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चांवल चना शक्कर केरोसिन वितरण की जानकारी ली इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव और खाघ विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे कलेक्टर ने चावल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली हितग्राहियों से चर्चा करके समय पर राशन मिलता है कि नहीं इसकी भी जानकारी लेकर उचित मूल्य दुकान विक्रेता को सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने पतराटोली पशुपालन विभाग का भी निरीक्षण किया और गांव के पशुओं का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं| उन्होंने विभाग की योजना का लाभ देने के लिए कहा है
