Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *🟦भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में…*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *🟦भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में…*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *🟦भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में…*

    *⭕झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने छग सरकार की अहम योजनाओं की सफलता की सुनाई कहानी…*

    *⏩झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनहितैषी योजनाओं की गूंज सुनाई दी। इन योजनाओं की कामयाबी की दास्तां सुन बैठक हाल तालियों की गड़गड़ाहट काफी देर तक सुनाई देती रही। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा रचे गए कीर्तिमानों का ब्यौरा रखा। बस्तर के सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की लगभग 6 घंटे तक चली विस्तारित बैठक में शामिल हुए।*


    *इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे,झारखंड पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कांग्रेस अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के. राजू, विधायक गुजरात अर्जुन मोढवाडिया,झारखंड सरकार के मंत्री,प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अभा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। टाटा के प्लांट के लिए अधिग्रहित आदिवासियों की जमीन की वापसी, आदिवासियों से समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी,डेनेक्स फैक्ट्री,पेसा अधिनियम,देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार,घोटुलों के पुनः निर्माण गोबर खरीदी,वन भूमि पट्टा वितरण,छोटे -छोटे उद्योगों के माध्यम से स्थानीय लोगो को रोजगार देने के साथ ही आदिवासियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपायों की जानकारी विस्तार से दी। लगातार सांसद बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सार्थक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है। छग सरकार की उपलब्धियों को सुनकर सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। सांसद बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और आदिवासियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को बैठक में मजबूती के साथ रखा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विशेष खबर*🟦भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में…*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*💢झारखंड प्रदेश कार्यसमिति रांची की विस्तारित बैठक में शामिल हुए सांसद दीपक बैज….*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 स्टेशनरी घोटाले की जांच ने पकड़ा तूल! पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ पर आयुक्त कार्यालय का आरोप-पत्र, विभागीय जांच शुरू……….
    • 🇮🇳 ‘रक्षा सूत्र’ अभियान को मिला बेटियों का स्नेह! पत्थलगांव की छात्राओं ने जवानों के नाम बांधा विश्वास, भाजपा महिला मोर्चा ने जुटाए 250 रक्षा सूत्र…….
    • 🚩 पत्थलगांव में गूंजा ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष! हजारों श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा से हुआ रामकथा महायज्ञ का दिव्य शुभारंभ, भक्ति में डूबा पूरा नगर………. धर्म के प्रचार के लिए सुर्खियां रिपोर्टर वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • 🚨 अब नाबालिगों की ‘स्टेयरिंग’ पर पुलिस की सख्त नजर! सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान शुरू, स्कूलों से लेकर अभिभावकों तक पहुंचेगा संदेश…………
    • रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण: डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने परखी पुलिस की तैयारी, उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?