Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ईदगाह में हुई ईद की नमाज,लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार,घर घर जाकर खाएंगे मीठी सेवईं, देंगे मुबारकबाद*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ईदगाह में हुई ईद की नमाज,लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार,घर घर जाकर खाएंगे मीठी सेवईं, देंगे मुबारकबाद*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ईदगाह में हुई ईद की नमाज,लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार,घर घर जाकर खाएंगे मीठी सेवईं, देंगे मुबारकबाद*

    *ईदगाह मे पहुँचे फादर ने दिया शांति का सन्देश गले मिलकर दी सबको मुबारकबाद*

    जशपुर:-

    रमजान महीना पूरा होने के दूसरे दिन आज ईद मनाई गईं है.कल ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी, आज सुबह 8:30बजे करबला के पास ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गईं

    ईदगाह में मुस्लिम जमात को ईद की नमाज जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलान मंसूर आलम फैजी ने पढ़ाया. नमाज अदा करने के बाद दुआ की गईं, उन्होंने कहा कि माहे रमजान में की गईं इबादतों को कबूल कर खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभी का जीवन में अमन चैन और खुशहाली आये. आज के दिन सभी अपने दिल से बैर वैमनस्य्ता के कांटे निकाल कर फेंक दे और मोहब्बत से गले मिलकर मिसाल कायम करें. उन्होंने कहा की देश मे अमन चैन और शांति बनी रहे इसके लिए दुआ करें

    फादर सरजियास किंडो ईदगाह मे पहुंच कर

    इस मौके पर लोगों ने सबसे गले मिलकर ईद की मुबारक़बाद दी आज ईद के अवसर पर लोगों के चेहरे पर खुशियाँ देखते ही बन रहीं थी लोग खुशी के साथ एक दूसरे से गले मिल रहे थे और मुबारक़बाद देने का सिलसिला लगातर चल रहा था.

    इमाम मौलाना मंसूर जी को मुबारक़ बाद देते हुए

    ईद के नमाज के बाद लोगों के यहाँ मीठी सेवईं का दौर शुरू हुआ मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के घर, मित्रों एवं रिश्तेदारों के घर जा कर मिल कर ईद की मुबारक़बाद देते रहे.

    सदर अंजुमन ईद मे गले मिलते

    आज ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज को बधाई देने चर्च के फादर सरजियस किंडो भी पहुँचे और उन्होंने सभी से गले मिल कर बधाई दी उन्होंने कहा कि सभी को आपस मे प्रेम और शांति के साथ रहना है शांति और भाईचारे का सन्देश देना है ईद के अवसर पर और सभी खुशियों के त्योहार पर खुशियाँ ही खुशियाँ और प्रेम और प्रेम की बहार बहनी चाहिए.

    इमाम सबसे गले मिलते हुए

    ईद की नमाज अदा करने के पश्चात मुस्लिम समाज के सभी लोग पहले बाबा मलंग शाह के मजार पर जाकर दुआ की उसके बाद कब्रिस्तान जाकर अगरबत्ती जलाया और अपने पूर्वजों को याद किया जहां पर कब्रिस्तान के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई जहां एक दूसरे को गले मिलकर बधाई लोगों ने दिया

    रमजान का पाक महीना के आखरी रोजा अलविदा जुम्मा के दिन चीर बगीचा के कमेटी वालों ने एक अफ्तार की पार्टी शुक्रवार शाम को रखी थी जिसमें भारी संख्या में लोगों ने शिरकत फरमाया जिसके लिए कमेटी के लोगों ने जुम्मा के नमाज में ही सबको इनवाइट किया था.

    पुलिस की सुरक्षा मे चाक चौबंद

    सिटी कोतवाली के प्रभारी रविशंकर तिवारी आज सुबह से ही अपने अमले के साथ सुरक्षा मे तैनात रहे. ईदगाह के स्वयं उपस्थित होकर उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा हो इसके लिए मुस्तैद रहे यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक के सिपाही भी जुटे रहे,

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव ने परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ईद के मौके पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को दीं बधाई, किया सामाजिक भवन का भूमिपूजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?