Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर  में भी नहीं हो रहा आयुष्मान कार्ड से इलाज, स्वास्थ विभाग बेसुध
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर  में भी नहीं हो रहा आयुष्मान कार्ड से इलाज, स्वास्थ विभाग बेसुध

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    1. धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर  में भी नहीं हो रहा आयुष्मान कार्ड से इलाज, स्वास्थ विभाग बेसुध

    जशपुर जिले में भी आयुष्मान कार्ड योजना से मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। खासकर नए बने कार्ड से तो कतई नहीं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के आयुष्मान पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके कारण मरीजों को हलाकान होना पड़ रहा है और निजी चिकित्सालयों में भारी भरकम रकम देनी पड़ रही है। लेकिन इस मामले में  रायगढ़ का स्वास्थ्य विभाग बेसुध नजर आ रहा है। अधिकारी मरीजों की किसी तरह से मदद करने में हाथ उठा दे रहे हैं। पूरे मामले को सेंट्रल से गड़बड़ होना बता रहे हैं। एक मरीज ने बताया कि चार दिन पहले एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए गया था जहां आयुष्मान कार्ड से रजिस्ट्रेशन तो हुआ लेकिन आगे की प्रक्रिया नहीं हुई। ऐसे में उक्त मरीज ने टोल फ्री नम्बर 104 और केंद्र सरकार की टोल फ्री में शिकायत की लेकिन दोनों जगह सर्वर खराब होने की बात कहकर योजना से इलाज नहीं होने की बात कही गई। मरीज को दिलासा दिया गया कि वो एक हफ्ते बाद इलाज के लिए आये तब तक सर्वर और टेक्निकल समस्या दूर हो जाएगी।

    जैसा कि पूरे प्रदेश में इस तरह की समस्या बनी हुई है ऐसे में आयुष्मान कार्ड लेकर इलाज कराने वालों को आर्थिक चोट पहुंच रही है । हालांकि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के छत्तीसगढ़ नोडल अधिकारी डॉ श्रीकांत राजिमवाले का कहना है कि जिनका भी रजिस्ट्रेशन हो गया है उन्हें क्लेम दिलाया जाएगा।। यही बात रायगढ़ के नोडल डॉ तिलेश दिवान ने बताया कि  जशपुर से ही ये दिक्कत आ रही है। जिसमे नए बने कार्ड में ही इस प्रकार की समस्या है। सप्ताह भर में ये समस्या दूर हो जाएगी।। तब तक इंतजार के कोई चारा नहीं है। बहरहाल कब तक आयुष्मान का सर्वर ठीक होगा और कब रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों का क्लेम एक्सेप्ट होगा ये देखना बड़ी बात होगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसान, मजदूरों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है – अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लाभ मिल रहा है
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?