Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, आपकी सेवा में सदैव तत्पर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, आपकी सेवा में सदैव तत्पर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, आपकी सेवा में सदैव तत्पर
    *हाइवे पेट्रोल जशपुर व दुलदुला पुलिस ने बचाई ट्रक चालक की जान*
    *रात्रि 12 बजे लोरो घाट में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में फंसे वाहन चालक को सकुशल निकाल ,पहुंचाया अस्पताल*

    ——000——
    ➡️ पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2020 को जिला पुलिस जशपुर हेतु हाईवे पेट्रोल वाहन प्रदाय उपरांत जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन किया जा रहा है।हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को जागरूक कर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

    हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन दिनांक से आज तक कुल 99 हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।
    इसी तारतम्य में दिनांक 14-03-2023 को पेट्रोलिंग दौरान लोरो घाट जशपुर में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जिसमे उसका वाहन चालक सुमित गजवी पिता विनोद गजवी, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, व ट्रक क्लीनर फंस गए थे, जिन्हें हाइवे पट्रोल एवं दुलदुला पुलिस टीम द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातार प्रयास करते हुए गैस कटर से वाहन को काटकर सकुशल बाहर निकाला व ईलाज हेतु शासकीय देवशरण जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया, जहाँ घायलों की स्थति स्थिर बनी हुई है।
    उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 292 विमल भगत, आरक्षक 690 दिलीप पटेल।
    दुलदुला पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक 88 यशायाह मिंज, आरक्षक 709 योगेश भगत, सैनिक 203 दुर्गा प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही है।

    हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा लगातार 24*7 घंटे पेट्रोलिंग करते हुए हाइवे में यातायात बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंच यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के अलावा हाइवे में,लोरो घाट जैसे अतिदुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के अतिरिक्त,हाइवे में अन्यत्र भी वाहन दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार कर नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाकर घायलों की सहायता करते हुए, उनके परिजनों को खबर दी जाती है।

    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कांग्रेस ने गरीबों के आवास के लिये कभी भी नहीं किया प्रयास : कौशिक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के द्वितीय एवं तृतीय दिवस में जशपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में जाकर पुलिस से संबंधित विषयों का प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया गया,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?