Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं : मुख्यमंत्री*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं : मुख्यमंत्री*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संशोधित-समाचार*

    *स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं : मुख्यमंत्री*

    *मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से तिरंगा-युक्त विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल की अपील*

    *11 से 17 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता सप्ताह में पूरे देश में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन*

    रायपुर, 02 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस सप्ताह में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा वास्तव में हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसमें हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है, हमारे वीर-जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है, शहादत है। हमारा तिरंगा हमारी सफलताओं का उत्सव है। हमारी विविधता में एकता का प्रतीक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हरेली तिहार पर जिस तरह छत्तीसगढ़ शासन ने सोशल मीडिया के लिए विशेष डीपी फ्रेम जारी किया था, उसी तरह स्वतंत्रता सप्ताह के लिए भी विशेष डीपी फ्रेम जारी किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह का यह विशेष डीपी फ्रेम तिरंगा-युक्त होगा।

    उन्होंने कहा है कि इस महापर्व में प्रत्येक छत्तीसगढ़ की प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी निभाएं।

    प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए क्लिक करें http://twb.nz/hamar-tiranga

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ में जुलाई माह में भी बेरोजगारी देश में न्यूनतम, मात्र 0.8 प्रतिशत* *देश की औसत बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत रही*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने भाजपा कोरग्रुप की बैठक ली*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?