Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका करडेगा में 3 करोड़ 22 लाख की लागत से बनी विद्युत् सब स्टेशन का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया उद्घाटन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका करडेगा में 3 करोड़ 22 लाख की लागत से बनी विद्युत् सब स्टेशन का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया उद्घाटन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *करडेगा में 3 करोड़ 22 लाख की लागत से बनी विद्युत् सब स्टेशन का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया उद्घाटन*

    *संसदीय सचिव की सक्रियता से तीन महीना में ही बन कर जनता को समर्पित हुआ करड़ेगा विद्युत वितरण केंद्र*

    *जनता की समस्या दूर करना प्राथमिकता, निरंतर विकास कार्यों के लिए समर्पित रहूँगा- यू.डी. मिंज*

    जशपुर –

    दुलादुला विकासखंड के करडेगा गाँव में तीन महीना पहले विद्युत् सब स्टेशन का संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज ने
    भूमिपूजन किया और समय सीमा में विद्युत सब स्टेशन का काम पूरा हुआ. आज उन्होंने इस विद्युत सब स्टेशन का उदघाटन कर जनता को सौगात सुपुर्द कर दी.

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज जनता की हर समस्या का निदान के लिए तत्पर हैँ वे बहुत सक्रियता से काम करते हुए जनता के विश्वास पर खरे उतर कर रहे हैं विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या हो, बिजली की समस्या हो या सड़क की समस्या हो हर क्षेत्र में विधायक लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान कर रहे हैं.

    विधानसभा के दूरस्थ ग्राम करड़ेगा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना से क्षेत्रवासियों को अब बिजली समस्या के निदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर जाना नहीँ पड़ेगा करडेगा में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र की स्थापना से उनकी बिजली की समस्या दूर हो गईं है. करडेगा विद्युत वितरण केंद्र से लगभग 35 गाँव के लगभग 12 हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा

    विदित हो कि संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज की पहल यशस्वी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए जूनियर इंजीनियर कार्यालय एवं विद्युत वितरण केंद्र स्थापित होने से दुलदुला क्षेत्र के लगभग 35 गाँव के 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अब पतराटोली विद्युत केंद्र का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. उन्हें करड़ेगा जेई ऑफिस और नए विद्युत वितरण केन्द्र में अपनी समस्या का समाधान मिल जायेगा.

    इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा की मैंने इ ग्रामीणों की समस्या मुख्यमंत्री भूपेश जी के पास रखा था,तत्काल उन्होंने यंहा वितरण केन्द्र खोलने और जेई ऑफिस की स्वीकृति दे दी, इसका शुभारंम 15 दिसम्बर को किया गया और आज इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है | यहाँ डिस्ट्रीब्यूसन सेंटर और जेई कार्यालय के खुल जाने से आप सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं को समस्या दूर होगी.

    उन्होंने कहा कि आप लोग 2018 में मुझे चुना और विधायक बनाया मेरी मंशा है की क्षेत्र के विकास निरंतर करता रहूँ, उन्होंने कहा कि बिजली बिल की त्रुटि से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी ,बिजली रीडिंग नियमित होगी ,कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजना से वंचित नहीं रहेगा .
    सरकार की योजना बिजली बिल हाफ जिसका लाभ सबको मिल रहा है उन्होंने ग्रामीणों से कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र है,उन्होंने किसानो की समस्या से अवगत है उन्होंने धान का रेट बढ़ाया है आने वाले समय में आपलोग फिर से हमें मौका देंगे तो 3 हजार रूपये क्विंटल धान खरीदी जायेगी.मुख्यमंत्री जी की एक महत्वपूर्ण योजना है राशन कार्ड के माध्यम से 5 लाख का मुप्त इलाज एवं बड़े बीमारी के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ योजना के तहत 20 लाख तक के इलाज की सुविधा है | उन्होंने बताया कि अब तक हमारे क्षेत्र में 3 हजार से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके है |

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा की वितरण केन्द्र खुल जाने से क्षेत्र वासियों को अतिरिक्त खर्च कर कुनकुरी दुलदुला पतराटोली नहीँ जाना नहीं पड़ेगा बिजली सम्बन्धित सभी समस्या का यंहा से निवारण होगा पूर्व की सरकार ने क्षेत्र की समस्या को हमेशा से नजर अन्दाज किया है , क्षेत्र की समस्या को कभी समझा नही आज यंहा विधायक यू डी मिंज की पहल से, बिजली वितरण केन्द्र का शुभारम्भ हुआ| पूर्व विधायक को भीड़ की आवश्यकता होती थी वर्तमान विधायक को भीड़ की आवश्यकता नहीं स्वयं गाँव गली मोहल्लों में जाकर जनता की समस्याओं का निदान करते है.2023 में भी आप अपना ऐसा विधायक चुनेंगे जो आपके पास जाकर आप की समस्या को सुनेगा|

    इस अवसर पर जनपद ब्लाक अध्यक्ष , जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं पंच, कांग्रेस पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सरहुल पूजा में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज, कहा आदिवासियों कि परंपरा को संरक्षित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर गाँव में देवगुड़ी का करा रहे है निर्माण* जशपुर :
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गांव के अंतिम छोर तक विकास रफ्तार से दौड़ रही है:- विधायक यू.डी. मिंज,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?