सरायपाली केझिलमिला स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

सरायपाली :— सरायपाली के झिलमिला स्थित शासकीय हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष आरीफ अली पिंकी एवं प्राचार्या गीता तिवारी तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता शाशि भूषण पाढी के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्य संपन्न किया गया तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी देकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।
अध्यक्ष आरिफ अली के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया एवं सेवानिवृत शिक्षक मधुसूदन महापात्र के द्वारा वीर शहीदों के सम्मान में देश भक्ति गीत का प्रस्तुत किया गया । प्राचार्य श्रीमती गीता तिवारी द्वारा कार्यक्रम समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राएं पालक गण पास पड़ोस के बच्चे विद्यालय के व्याख्याता संजय कुमार नाग एवं शिक्षक मानस राणा एवं मोहसिन मेमन शाला विकास समिति महामंत्री मौजूद रहे ।
