Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला प्रशासन की अभिनव पहल विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विद्यार्थियों ने देखा आई.एम.कलाम
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला प्रशासन की अभिनव पहल विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विद्यार्थियों ने देखा आई.एम.कलाम

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    जिला प्रशासन की अभिनव पहल
    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विद्यार्थियों ने देखा आई.एम.कलाम
    बच्चों को गुलाब फूल देकर आत्मीय स्वागत किया गया
    बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ज्ञानवर्धक फिल्म देकर बहुत अच्छा लगा
    बच्चों ने भी कहा अच्छी शिक्षा लेकर हम भी कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बनेगें
    जशपुरनगर 23 नवम्बर 2022/जिला प्रशासन के सार्थक पहल से आज जिला पंचायत के सभागार में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के 10वीं और 12वीं के 65 बच्चों को आई.एम.कलाम फिल्म दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित थे।
    विधायक और कलेक्टर ने बच्चों को गुलाब फूल देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जीवन परिचय के बारे में फिल्म के माध्यम से बच्चो को दिखाया गया। विधायक, कलेक्टर और एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत खुश हो गए और अपने अनुभव भी साझा किये। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आज अच्छा लग रहा है। हम भी पढ़-लिखकर कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनकर उच्चे पदों पर जाएंगे और अपने सपने पूरे करेगें।
    विधायक ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे को मेहनत लगन से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने मुकाम हासिल करें। किसी भी क्षेत्र में सफलता हालिस करने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक किताबे पढ़ने के लिए कहा। ताकि बच्चे देश-दुनिया के साथ आस-पास के चीजों को भी बेहरत तरीके से जान सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है और उसका लाभ भी बच्चों को मिल रहा हैै।


    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बाते बताते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। मेहनत से कभी पीछे न हटे, समय का पालन करें। उन्होंने कहा कि आज आप लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा ज्ञानवर्धक फिल्म आई.एम.कलाम दिखाया जा रहा। जिससे देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा और प्रेरणा भी मिलेगी।
    स.क्र./1761/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 11

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चों के साथ कलेक्टर ने किया भोजन बंगले का भ्रमण करके बच्चों को नजदीक से जाने मौका मिला
    Next Article विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चे अपने बीच कलेक्टर और एसपी को पाकर हो गए खुश
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?