Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट फ़ाइनल मैच देखने उमड़ा दर्शकों का हुजूम*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट फ़ाइनल मैच देखने उमड़ा दर्शकों का हुजूम*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 5, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *नॉकआउट फुटबाल के रोमांचक मुकाबले के बाद पेनाल्टी शूट में कुचिंतडा ओड़िशा 2-1 से फाइनल जीतने में रही कामयाब*

    *अन्तर्राजीय नॉक आउट टूर्नामेंट के समापन में पहुंचे अतिथिगण*

    *मुख्य अतिथि उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा ने 58.21 लाख की लागत से कुनकुरी खेल मैदान जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का किया भूमि पूजन*

    *प्रदेश सरकार की खेल की प्रति सकारात्मक सोंच को हम सब आगे बढ़ा रहे है कुनकुरी का यह खेल मैदान भविष्य में सुन्दर बनेगा:-उमेश पटेल मंत्री*

    जशपुर :-

    माध्यम एमपावरमेन्ट ऑफ़ ट्राइबल एन्ड रूरल आर्गेनाइजेशन कुनकुरी के तत्वाधान में कुनकुरी में आयोजित अन्तर्राजीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आज रंगारंग समापन हुआ. इस फ़ाइनल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं अध्यक्षता रामपुकार सिंह विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद छ ग शासन ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष छतीसगढ़ जनजाति आयोग,विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज , गुलाब कामरो विधायक भरतपुर सोनहत एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण,कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, मनोज सागर यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस उपस्थित रहे.

    मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा की आज यहाँ कुनकुरी नॉक आउट प्रतियोगिता में भीड़ देखकर में आश्चर्यचकित हूँ उन्होंने कहा कि फ़ाइनल मैच जैसा होना चाहिए वैसा हो रहा है कुनकुरी विधायक उनकी टीम को धन्यवाद एवं शुभकामनायें देता हूँ
    सरकार की खेल की प्रति सोंच को हम सब आगे बढ़ा रहे है कुनकुरी का यह खेल मैदान भविष्य में सुन्दर बनेगा और यहाँ खेल कर खिलाडी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और भविष्य बनाएंगे.उन्होंने
    इस फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता टीम क़ो शील्ड एवं 101000, एवं उप विजेता क़ो शील्ड 71000 का पुरस्कार दिया

    ज्ञात हो कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 16 टीम भाग ली. जिसमें
    ओड़िशा कुचींड़ा और कुनकुरी फुटबाल क्लब फाइनल में पहुँची है उदघाटन के शुरुआत में अतिथिगण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया जिसके खेल की शुरुआत हुई

    कुनकुरी में हुए नॉक आउट टूर्नामेंट में आज यहाँ के लोगों में फुटबॉल के प्रति जूनून देखने को मिला है जहाँ आज कुनकुरी का खेल मैदान इस मैच का ऐतिहासिक साक्षी रहा जहाँ आज कुचीन्डा ओड़िशा और कुनकुरी फुटबाल क्लब के बीच रोमांचक एवं बेहतरीन मैच खेला गया जिसमें कुचीँडा ओड़िशा की टीम 2-1 से विजय हुई और ख़िताब अपने नाम कर लिया.

    खेल के शुरुआत में ही कुचीन्डा की टीम ने खेल के 5 मिनट के भीतर पहला गोल किया और 15 मिनट के भीतर दूसरा गोल करके कुनकुरी की टीम पर दबाव बना दिया परंतु कुनकुरी की टीम ने कड़े मुकाबले जवाबी दो गोल कर बता दिया की वो इतनी असानी से मैच नहीं खो सकते है. पहले हॉफ तक स्कोर 3-2 से ओड़िशा की टीम आगे रही. हॉफ टाइम में जशपुर सेंट जेवियर स्कूल के बैंड दल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. सेकेण्ड हॉफ में कुनकुरीफुटबाल क्लब की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किया और 3-3 से बराबरी कर ली. खेल खत्म होते तक मैच बराबरी में रहा जिसके बाद पेनाल्टी शूट की घोषणा मुख्य रेफरी राजेंद्र रजवाड़े ने की
    पेनाल्टी शूट में पहला शूट दोनों टीम का असफल रहा. दूसरे शूट में कुनकुरी के जर्सी नंबर 10 ने गोल कर 1-0 से कुनकुरी ने बढ़त कर ली. कुचीँडा ने दूसरे शूट किया लेकिन कुनकुरी के गोलकीपर ने सुरक्षा कर अपनी टीम की बढ़त बरकरार रखी. तीसरे शूट में कुनकुरी के 8 नंबर जर्सी ने किया लेकिन कुचीन्डा ने बचाव कर लिया. तीसरे शूट में कुचीड़ा की टीम ने 1-1 की बराबरी रही. चौथे शूट के बाद ओड़िशा की टीम 2-1 से आगे रही अंतिम शूट में पहला शूट कुनकुरी की ओर से किया गया जिसके बाद ओड़िशा की टीम 2-1 से पेनाल्टी शूट के बाद जीत दर्ज कर ली
    कुनकुरी खेल मैदान में इस ऐतिहासिक मैच को देखने कुनकुरी खेल मैदान दर्शकों की भीड़ खचाखच भरा जहाँ हुए बेहतरीन रोमांचक मैच का भरपूर मजा हजारों दर्शकों ने लिया
    आयोजन के स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव ने कहा फुटबाल का प्रेम कुनकुरी वालों को रहा है, कोरोना के कारण रुक गया था पुनः इस साल से शुरू किया गया है जिसमे आप सभी शामिल होकर सभी का हौसला बढ़ाया है सभी का स्वागत करता हूँ और इस नॉक आउट फुटबाल समारोह के समापन में ओड़िशा कुचींड़ा और कुनकुरी फुटबाल क्लब को जीत के लिए शुभकामनायें देता हूँ.

    कुनकुरी में आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सेराज रही कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह ,उपाध्यक्ष
    शिव कुमार बंग, इफ़्तेख़ार हसन, ओम शर्मा वाल्टर तिर्की, सचिव संदीप मिंज, प्रेम शंकर यादव, सह सचिव फ़िदाउल रहमान, नन्दकुमार यादव, गजेंद्र जैन, मुरारीलाल अग्रवाल, रामावतार बजाज, ताराचंद अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, अद्याशंकर त्रिपाठी, डॉ पीसी कुजूर, खालिद सिद्दीकी, वीरेंद्र एक्का, राजू रत्न नन्दे,भुनेश्वर मिश्रा, हनुमान प्रसाद जिंदल, अरविन्द प्रसाद गुप्ता, कुंदन चौहान सहित जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आदिवासी विधायकों में जशपुर जिले से सर्वाधिक विधानसभा प्रश्न पूछने वाले विधायकों में कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज सबसे आगे, सरगुजा संभाग में दूसरे नंबर पर*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सभी लोगों के लिए जरूरी सूचना जरूर देखें
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?