Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»** धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इसतिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 *मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी राजेश यादव उर्फ राजू को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    ** धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इसतिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 *मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी राजेश यादव उर्फ राजू को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 3, 2022Updated:August 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी राजेश यादव उर्फ राजू को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ थाना-बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 108/2022 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध।*


    ————-
    दिनांक 31-07-2022 को प्रार्थी घनश्याम यादव निवासी छातासरई ने थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि प्रार्थी का चिकनीपानी तिराहा में मोबाइल दुकान है, दिनांक 30-07-2022 को शाम 07 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, कुछ दिन पूर्व प्रार्थी के मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी जिस कारण प्रतिदिन रात्रि करीब 11-12 बजे दुकान चेक करना जाता था। दिनांक 30-07-2022 के 11ः30 बजे मोबाइल दुकान चेक करने गया तो सटर करीब 02 फिट उठा था, पास में जाकर देखा तो 02 आदमी मोबाइल सामानों को चोरी कर रहे थे, प्रार्थी द्वारा 01 आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया तथा दूसरा आरोपी सटर बंद करने से पकड़ा गया। दूसरा पकड़ा गया नाबालिग बालक को पूछताछ करने पर बताया कि उसका साथी राजेश उर्फ राजू यादव निवासी-दिवानपुर पत्थलगांव के साथ चोरी का मोटर सायकिल में चोरी करने के लिए निकले थे तथा चिकनीपानी मोबाइल दुकान में चोरी करने घुसे थे। प्रार्थी घनश्याम यादव की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दिनांक 01-08-2022 को किशोर न्याय बोर्ड जशपुर में पेश किया गया एव फरार आरोपी राजेश यादव उर्फ राजू उम्र 19 वर्ष निवासी-दिवानपुर पत्थलगांव मुखबीर सूचना पर बागबहार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दिनांक 02-08-2022 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की मोटर सायकिल बजाज प्लेटिना नंबर CG13UJ-7149 को आरोपी से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मल्लिका तिवारी थाना प्रभारी पत्थलागांव, स0उ0िन0 टेकराम सारथी चौकी प्रभारी-कोतबा,स0उ0नि0 रामनाथ राम थाना बागबहार एवं आरक्षक क्र. 157 राजकुमार, आरक्षक क्र. 782 शंकरराम बेसरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इसतिहार के लिए संपर्क करें 9303993528मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह का पत्थलगांव पुलिस ने किया पर्दाफाश,*
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इसतिहार के लिए संपर्क करें 9303993528*बेमतलब राजनीतिक स्टंट करने के बजाय सांसद को कमरतोड़ महंगाई, जीएसटी और दो करोड़ रोजगार के मुद्दे पर मुँह खोलना चाहिए:-मनोज सागर यादव*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?