*निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष चंदेल को दी बधाई*
*हम सब मिशन 2023 के लिए जुटेंगे : कौशिक*
निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बधाई देते हुए कहा कि हम सब और मजबूती से मिशन 2023 के लिए जुटेंगे। निश्चित ही 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी। जो वादे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किये थे उसे पूरा करने में कांग्रेस असफल है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को दीर्घकालीन संसदीय कार्यों का अनुभव है। हम सब सदन से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई और भी तेज करेंगे। निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सासंद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सभी के प्रति सहयोग व स्नेह के लिए आभार माना है।
