Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका विधायक श्री विनय भगत ने जशपुर के दरबारीटोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका विधायक श्री विनय भगत ने जशपुर के दरबारीटोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 20, 2022No Comments9 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विधायक श्री विनय भगत ने जशपुर के दरबारीटोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया
    प्रकृति को संरक्षित करने के लिए हमारी सरकार बेहतर कार्य रही है-विधायक विनय भगत
    वरमी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करके जमीन को उपजाऊ बनाए-कलेक्टर
    प्रकृति हमें सब कुछ देती है उनको सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी- पुलिस अधीक्षक

    जशपुरनगर 19 अगस्त 2022/जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जशपुर विकासखंड के दरबारीटोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, वनमंडलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, पर्यावरण प्रेमी श्री शिवानंद मिश्रा, श्री गणेश मिश्रा, श्री अमित महतो, श्री अजय गुप्ता, एसडीएम श्री बालेश्वर राम, नगर पालिका अधिकारी सुश्री ज्योसना टोप्पो सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे स्व-सहायता समूह की महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रकृति को संरक्षित करने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है इसी कड़ी में जशपुर में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया ताकि सभी प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाकर लोगों को इसका लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव के नाले, गायों, घुरूवा और बाडी को बचाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। जैविक खादों का लोग अधिक उपयोग करे इसके लिए गोठान में कैमिकल मुक्त वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। जमीन की उर्वरता शक्ति को बढ़ाने के सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला और इसको संरक्षित रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते सादरी भाषा मनमोहन संदुर गीत भी प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों को अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राकृतिक संरक्षण संवर्धन के लिए पेड़ पौधों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है उसकी महत्व को बताया गया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा ने कृष्ण कुंज के माध्यम से पेड़ पौधों को संरक्षित करने की जानकारी दी गई।
    कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की कृष्ण कुंज महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों को संरक्षित रखने के जशपुर में कृष्ण कुंज निर्माण किया गया हैं और विभिन्न प्रकार के पौधे कृष्ण कुंज में लगाया गया। साथ ही निरंतर पौधे की निगरानी करने के लिए व्यस्था भी बनाई गई उन्होंने लोगो को गोठान में बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद का अधिक उपयोग करने के लिए कहा। क्योंकि रासायनिक खाद से पेड़ पौधों की उर्वरता शक्ति कम हो जाती है उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कलेक्टर ने महुआ बीनने के लिए जंगलों में आग नहीं लगाने के कहा महुआ बीनने के लिए साडी जाली या अन्य वस्तुओं का उपयोग करने के लिए कहा।
    पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति प्रेम का प्रतीक है प्रकृति से हमें हवा पानी हरियाली सब कुछ देती है जिससे हमारा जीवन चलता है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जैसे एक मां अपने छोटे नन्हे बच्चे का बड़े होने तक लालन पालन करती है उसी प्रकार पेड़ पौधों को पानी मिट्टी से संरक्षित करके सेवा जतन करके बड़ा करना होता है पेड़ जब बड़ी हो जाती है तो हमें फल और छाया देती है उन्होंने कृष्ण से जुड़ी बातों की जानकारी बच्चों की बीच साझा किया उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान अपने लिए नहीं दूसरे के लिए जीते थे हमें में दूसरों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
    वन मंडलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जिले के नगर पालिका जशपुर के दरबारी टोली सहित अन्य नगर पंचायतो में भी कृष्ण कुंज विकसित किया गया है सभी नगरीय निकाय में लगभग एक एकड़ की भूमि में कृष्ण कुंज का निर्माण किया गया है साथ ही सभी आवश्यक तैयारिया पूर्ण की गई है। जहां बरगद, पीपल, नीम, कदंब जैसे अन्य सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया है।
    स.क्र./1249/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 11
    समाचार
    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 हेतु विद्यार्थी 30 सितंबर 2022 तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
    ड्राफ्ट प्रपोजल 10 अक्टूबर एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित
    जशपुरनगर 19 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग,मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई, बी.टी.आई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। शिक्षा सत्र 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन एवं स्वीकृति के संबंध में तिथि का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में सभी संस्था के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन हेतु निर्धारित तिथि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है।
    शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु 30 सितंबर 2022 निर्धारित है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 अक्टूबर 2022 तक एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
    गौरतलब है कि राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलंब से प्रारम्भ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नही किये जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंशन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नही किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर सम्बंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे, जिसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
    स.क्र./1250/नूतन

    समाचार
    कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में ली बैठक
    प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    जशपुरनगर 19 अगस्त 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में बैठक ली। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संपादन हेतु सभी विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी निर्धारित कर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी जशपुर श्री डी रवि शंकर, एसडीएम जशपुर श्री बालेश्वर राम, डीईओ श्री जे के प्रसाद, लोक निर्माण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, पुलिस विभाग, सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी संभाग से आने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के ठहरने, आवागमन एवं खाने पीने की समुचित व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही प्रतियोगिता के लिए मैदान को तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान मोबाईल मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा की भी पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जशपुर राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु सभी विभाग का सहयोग आवश्यक है। इस हेतु उन्होंने सभी विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
    गौरतलब है कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 का 04 दिवसीय आयोजन जिलें में 21 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2022 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 05 संभागीय खेल मुख्यालय के खिलाड़ी, छात्र -छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिसके अंतर्गत नेहरू हॉकी बालक 15 वर्ष, नेहरू हॉकी बालक- बालिका 17 वर्ष की प्रतियोगिता शामिल है।
    स.क्र./1251/नूतन फोटो क्रमांक- 12 से 13

    समाचार
    पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अंतर्गत
    मेरिट सूची का किया गया है प्रकाशन
    अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट अथवा भू-अभिलेख शाखा जशपुर में सूची का कर सकते है अवलोकन
    मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की 23 अगस्त 2022 को शैक्षिणक अहर्ता एवं मूल दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन
    अभ्यर्थी 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे भू-अभिलेख शाखा जशपुर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन में हो सकते है शामिल
    जशपुरनगर 19 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत 24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सूची का प्रकाशन जिले के वेबसाइट रंेीचनत.हवअ.पद पर अवलोकन हेतु किया गया है साथ ही कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जशपुर में भी सूची को देखा जा सकता है।
    प्राप्त परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु कुल रिक्तियों से संबंधित वर्गवार आरक्षण सहित उम्मीदवारों को 1.3 के अनुपात में, 20 पदों के विरूद्ध 60 उम्मीद्वारों की सूची तैयार कर प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है।
    इस हेतु मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की 23 अगस्त 2022 को शैक्षिणक अहर्ता एवं मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके पश्चात् चयन सूची व प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन हेतु जारी सूची के आवेदक सूची में नाम होने एवं पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में भी 23 अगस्त 2022 को प्रातः 11.00 बजे जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा कक्ष क्रमांक 31 में उपस्थित होकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सकते है। अभ्यर्थी को अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सहित शैक्षणिक अर्हता संबंधी समस्त मूल प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर अर्हता संबंधी मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र अथवा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, विवाहित अभ्यर्थियों की दशा में संलग्न प्रारूप में नोटरी या सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र, भूतपूर्व सैनिक की स्थिति में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजो की एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
    अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं समय में मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।
    असफल रहने की स्थिति में अभ्यर्थी की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए नियमानुसार चयन व प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी तथा कोई दावा मान्य नहीं किया जाएगा।
    स.क्र./1251/सुरजीत सिंह

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष चंदेल को दी बधाई*
    Next Article Dharmendra Sharma sampadak (C.G) Tahalka. लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर बस स्टैंड जशपुर में आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी मो. जावेद अंसारी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?