{Dharmendra Sharma sampadak (C.G) tahlaka}
* लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर बस स्टैंड जशपुर में आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी मो. जावेद अंसारी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
* थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 287/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*
—-00—-

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19.08.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि बस स्टैंड जशपुर में एक व्यक्ति लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम गवाहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहॉं मो. जावेद अंसारी आम लोगों को डराते-धमकाते मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर उसके कब्जे से लोहे का गुप्ती को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से *आरोपी मो. जावेद अंसारी उम्र 38 साल निवासी बस स्टैंड जशपुर* को दिनांक 19.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, आर.क्र. 472 मुकेष सिंह, आर.क्र. 729 विशेश्वर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—-00—-
