Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी रंगों के पर्व होली की बधाई, मुस्लिम समाज के इबादत की रात शब -ए-बारात की मुबारकबाद एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी रंगों के पर्व होली की बधाई, मुस्लिम समाज के इबादत की रात शब -ए-बारात की मुबारकबाद एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी रंगों के पर्व होली की बधाई, मुस्लिम समाज के इबादत की रात शब -ए-बारात की मुबारकबाद एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं*

    जशपुर ,

    संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू. डी. मिंज ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली पर्व की बधाई, मुस्लिम समाज को शब -ए-बारात की मुबारकबाद एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

    उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने मुस्लिम समुदाय को शब -ए-बारात की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि शब-ए -बारात की पवित्र रात अपने पूर्वजों को आदर पूर्वक याद और प्रार्थना करने का अवसर है। उन्होंने ने कहा कि शब -ए-बारात , जिसे बड़ी रात कहा जाता है, इस रात मुस्लिम भाई मस्जिदों में सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा करने के साथ ही अपने इलाके के मजारों और कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा और अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ करते हैं। उन्होंने कहा है कि मस्जिदों, मजारों तथा कब्रिस्तानों में इस पवित्र रात को हम अपने पूर्वजों के लिए फातिहा और ईसाले सबाब करें

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लेकिन घर-परिवार और समाज में आर्थिक भागीदारी के मामले में वे पिछड़ गई थी, इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई। गौठानों और महिला समूहों से जोड़कर उनके लिए आर्थिक समृद्धि की नई राह तैयार की गई है। गौठान महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के केन्द्र बन रहे हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपनी उद्यमिता और काबिलियत से पूरे देश में अपना नाम बना रही है।

    संसदीय सचिव मिंज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। माताएं-बहनें तेजी से तरक्की करें, इसके लिए राज्य सरकार ने न सिर्फ महिला समूहों का 13 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया, बल्कि महिला कोष से कम ब्याज पर ऋण देने की सीमा को भी दोगुना कर दिया है। महिलाओं की सेहत की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और दाई-दीदी क्लीनिक योजना जैसी अभिनव पहल की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया मुक्त हो गई हैं। दाई-दीदी क्लीनिक योजना से गरीब बस्तियों की महिलाओं का इलाज हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल्या समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सहायता राशि को 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के पोषण और देखभाल में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की व्यवस्था भी बजट में की गई है। उन्होंने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूरा अवसर प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी तपकरा सड़क के ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,युवक की हालत गंभीर , द गंभीर रूप से घायल युवक को विधायक ने भिजवाया अस्पताल
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के ‘भरोसे’ के बजट ने जीता प्रदेश की जनता का दिल, कुनकुरी को दिए सौगात के लिए आभार :-विधायक यू. डी. मिंज*  
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?