Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

     

    * पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,*
    * व्यापारियों के निवास से पीकअप वाहन चोरी के मामले में 02 आरोपियों को चंद दिनों में किया गया गिरफ्तार,*
    * आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ पीकअप वाहन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,*
    * थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

    ———00———–
    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12-13/04/2023 की दरम्यानि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी विनय कुमार अग्रवाल उम्र 47 साल निवासी पत्थलगांव का पीकअप वाहन क्र. सी.जी. 13 एल.ए. 0982 एवं अन्य प्रार्थी विकास रोहिला उम्र 37 साल निवासी पत्थलगांव का पीकअप वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.एच. 3694 को चोरी कर ले गया है।

    उक्त दोनों प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र 112/23 एवं 113/23 धारा 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    उक्त घटना के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरि पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को टीम बनाकर प्रकरण के आरोपियों के संबंध में अविलंब पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही आरोपी अनिल पावले एवं कपूर मांझी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त दोनों चोरी की घटना को घटित करना बताये एवं चोरी किया हुआ पीकअप वाहन क्र.सी.जी. 14 एम.एच. 3694 को मदनपुर इंजको के जंगल में छुपाकर रखना एवं पीकअप वाहन क्र.सी.जी. 13 एल.ए. 0982 को टुकूपानी के जंगल में छुपाकर रखना बताने पर उक्त दोनों वाहन को जप्त किया गया है, साथ ही उक्त चोरी की घटना को घटित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है।
    आरोपीगण (1) अनिल पावले उम्र 30 साल निवासी कपाटबहरी (तेंदुपारा) थाना सीतापुर जिला सरगुजा एवं (2)कपूर मांझी उम्र 27 साल निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 14.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य सहयोगी आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. संतोष तिवारी, प्र.आर. 184 परमजीत सिंह, आर. कमलेष्वर वर्मा, आर. अजय खेस, आर. 558 तुलसी रात्रे, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. 384 आशीषन प्रभात टोप्पो, आर. 169 पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    ———00———–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं निगरानी बढ़ाने के लिये उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा व्यापारी संघ पत्थलगांव की बैठक लेकर अपने प्रतिष्ठानों एवं महत्वपूर्ण जगहों में उच्च क्वालिटी के CCTV कैमरा लगाने की अपील की गई,*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागबहार के नागरिकों ने सद्भावना रैली निकालकर भाईचारा का संदेश दिया,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?