Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पीएचसी बागबहार एवं लुड़ेग के फार्मासिस्ट को किया गया निलंबित जशपुरनगर 29 नवम्बर 2022/मुख्य चिकित्सा…. ……
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पीएचसी बागबहार एवं लुड़ेग के फार्मासिस्ट को किया गया निलंबित जशपुरनगर 29 नवम्बर 2022/मुख्य चिकित्सा…. ……

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    पीएचसी बागबहार एवं लुड़ेग के फार्मासिस्ट को किया गया निलंबित
    जशपुरनगर 29 नवम्बर 2022/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा 16 नवम्बर से आज तक अनुपस्थित हैं। पूर्व में भी वे इस तरह से अनुपस्थित रहे हैं। पुराना उपस्थिति पंजी को भी गायब कर दिये हैं। उनका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानी का द्योतक है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विपरीत है। जिस हेतु फार्मासिस्ट श्री अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियम तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव किया गया है।


    इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की, स्वास्थ्य केन्द्र में कर्तव्य पर अनुपस्थित रहते हैं साथ ही शराब पीकर कार्यालय आने एवं कार्य का सम्पादन नहीं करते हैं। स्टोर रूम की देखरेख सुचारू रूप से नहीं करते हैं। ऑनलाईन कार्य एवं पंजीयन कार्य नहीं करते हैं। ऑनलाईन दवाईयॉं का इन्डेंट भी नहीं करते। दिये गये निर्देशों का पालन भी नहीं करते। उनका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानी का द्योतक है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के विपरीत है। जिस हेतु फार्मासिस्ट श्री तिर्की को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियम तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार किया गया है। संबंधितों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ग्राम सुरेशपुर के पीडीएस दुकान में हुए राशन चोरी के संबंध में खुलासा – दिनांक 27/11/2022 की रात ग्राम सुरेशपुर में हुए 79 बोरी चावल,16 बोरी चना एवम 09 बोरी शक्कर को अज्ञात चोरों……. ……
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कलेक्टर ने कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?