Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेवानिवृत हुए लेक्चरर बी.पी जाटवर, शिक्षा विभाग में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेवानिवृत हुए लेक्चरर बी.पी जाटवर, शिक्षा विभाग में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सेवानिवृत हुए लेक्चरर बी.पी जाटवर, शिक्षा विभाग में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन

    सभी ने कहा सकारात्मक सोच, लीडरशीप, व्यक्तित्व के धनी, लगनशील, कर्मठ और सभी के सहयोगी रहे बी पी जाटवर,

    जशपुरनगर–

    शिक्षा विभाग में कार्यरत बीपी जाटवर के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया. इस अवसर विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए.

    जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में बीपी जाटवर (व्याख्याता) शासकीय उ.मा.वि. सिमड़ा, विकासखंड- दुलदुला जिला-जशपुर,(छ.ग.) सहायक जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण,जशपुर में बतौर सहायक शिक्षक के पद पर 01 जुलाई 1982 से 30 अप्रैल 2023 तक लगभग 41 साल तक शिक्षा विभाग एवं आदिमजाति विभाग में शिक्षकीय सेवा के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिनके विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन को किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सहायक संचालक सरोज खलखो के द्वारा बीपी जाटवर सर के शैक्षिक जीवन परिचय को अपनी उद्बोधन में कहीं। तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने कहा कि जशपुर आने के पूर्व से परिचित थे जाटवर जी,जब मैं डीपीआई में सहायक संचालक था और रमसा का प्रशिक्षण शाखा देखा करता था,तब मुलाकात होती थी। जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर बनने का आदेश हुआ तो बहुत अच्छा लगा कि जाटवर जी के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

    डीएमसी नरेन्द्र सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जाटवर जी कार्य के प्रति बहुत ही लगनशील,कर्मठ और चिंतनशील थे। कभी भी कहें किसी भी कार्य को स्वीकार कर लेते थे और अंजाम तक पहुँचा ही देते थे। अजय बैस ने अपने उद्बोधन में हनुमान जी की संज्ञा तक दे दी। सरीन राज द्वारा सर को सरल सहज , सफल नेतृत्वकर्ता और अच्छे व्यक्तित्व और सकारात्मक ऊर्जा से भरे बताया गया. सैय्यद नदीम अहमद के द्वारा बताया गया कि जाटवर सर के सानिध्य में 11साल कार्य किया पर कभी एहसास नहीं हुआ कि किसी अधिकारी के नीचे कार्य कर रहा हूँ। हमेशा गार्जियन के तौर पर सरल और सहज ही व्यवहार करते रहे। उद्बोधन का दौर घंटों भर चलता रहा। उद्बोधन का दौर घंटों भर चलता रहा सभी अपनी-अपनी अनुभव साझा किये। माहौल गमगीन और भावुक हो चुका था। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सुरेश तिर्की,प्रेमलाल सिदार,नदीम अहमद,सरीन राज,जोगेंद्र यादव,रवि भगत,लालमन साय,नंदकिशोर चौहान,गिरीश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, रोहन सिन्हा,अभिषेक दुबे,संजू भगत, राजेन्द्र प्रेमी ने कविता के माध्यम से अपनी अनुभव साझा किये। साक्षरता मिशन की ओर से श्रीमती पुष्पा चौहान,दौलतराम किशुन राम ने भी अपनी अनुभव साझा किये और बताये कि जाटवर सर हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का प्रेरणा देते थे हम आशा करते हैं आगे भी देते रहेंगे। सेवानिवृत्त सह सम्मान समारोह में जाटवर सर के साथ उनकी अर्धांगनी श्रीमती राजकुमारी जाटवर, पुत्र मनीष जाटवर उपस्थित थे। सभी उद्बोधनकर्ताओं ने जाटवर सर की उज्जवल भविष्य के साथ स्वस्थ जीवन की कामना किये। अंतिम उद्बोधन के तौर पर जाटवर सर को आमंत्रित किया गया, उन्होने अपनी उद्बोधन में कहा कि ये सम्मान समारोह आयोजन के लिए आप सभी को धन्यवाद मेरे साथ कार्य करने के दौरान मेरे से जाने-अनजाने में कुछ कठोर वचन निकला होगा तो मुझे क्षमा करेंगे। सम्मान स्वरूप श्री जाटवर सर को साल-श्रीफ़ल,गौतम बुध्द मूर्ति,पेन-डायरी के साथ “भारतीय संविधान प्रिएम्बल” फ़ोटो फ्रेम प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलकमल यादव एवं आभार प्रदर्शन राजेन्द्र प्रेमी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीयों का विशिष्ट योगदान रहा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेजस विद्यालय के स्काउटर गाइडर ने राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास आपदा प्रबंधन शिविर में लिया भाग, शिविर में सांस्कृतिक एवं पुरातत्व धरोहर का करवाया गया भ्रमण*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?