Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शशांक भापकर निवासी पंचशील टावर, थाना कोरेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) को जिला जेल बलौदाबाजार (छ.ग.) से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शशांक भापकर निवासी पंचशील टावर, थाना कोरेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) को जिला जेल बलौदाबाजार (छ.ग.) से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शशांक भापकर निवासी पंचशील टावर, थाना कोरेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) को जिला जेल बलौदाबाजार (छ.ग.) से प्रोडक्शन वारंट में सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ आरोपी संचालक वर्ष 2010-2021 के मध्य में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा कराकर धोखाधड़ी किया है,*
    *⏺️ साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स चिटफंड कंपनी द्वारा जशपुर जिले के 112 लोगों से कुल रू. 1804200 /-(अठारह लाख बयालिस सौ रू.) निवेश कराकर ठगी किया गया है,*
    *⏺️ आरोपी संचालक के विरूद्ध थाना सन्ना में अप.क्र. 25/2018 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*
    *⏺️ आरोपी संचालक के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा, जॉंजगीर-चांपा, रायगढ़, धमतरी, कोरिया, दुर्ग, बलौदाबाजार, कांकेर, सरगुजा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, रायपुर, बलरामपुर एवं कई अन्य राज्यों के थानों में पूर्व से अपराध दर्ज,*
    *⏺️ प्रकरण के अन्य आरोपी संचालक बाला सहाब भापकर को पूर्व में दिनांक 26.02.2021 एवं श्रीमती बंदना भापकर को दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

    ——000——-
    ⏺️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2010-2021 के मध्य में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक शशांक भापकर अपने अन्य साथीगण बाला साहब भापकर एवं श्रीमती बंदना भापकर के साथ मिलकर थाना सन्ना क्षेत्र के लोगों को साढ़े छः वर्ष में जमा किये रकम का 03 गुना हो जाने का प्रलोभन देकर रकम जमा करवाकर धोखाधड़ी, ठगी कर फरार हो गये थे। आवेदकों की शिकायत पर थाना सन्ना में साईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स नाम से संचालित कंपनी के संचालकों के विरूद्ध धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 9, 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध घटित होना पाये जाने से संचालक बाला साहब भापकर को दिनांक 26.02.2021 एवं सह आरोपिया वंदना भापकर पति बाला साहब भापकर उम्र 50 साल निवासी साईं दरबार लिंक रोड सुखवानी उद्यान चिचवाड़ा जिला पुणे (महाराष्ट्र) के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों के थानों में पंजीबद्ध प्रकरण की आरोपिया होने से केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध थी, जिसे प्रोडक्शन वारंट में थाना सन्ना लाकर दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    ➡️प्रकरण में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् चालान माननीय न्यायालय में पेष किया था। प्रकरण का सहआरोपी शशांक बाला साहब भापकर उम्र 33 साल निवासी पंचशील टावर, थाना कोरेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों के थानों में पंजीबद्ध प्रकरण की आरोपिया होने से जिला जेल बलौदाबाजार में निरूद्ध था, जिसे प्रोडक्शन वारंट में प्राप्त कर दिनांक 15.12.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    ➡️आरोपी संचालक के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा में थाना बाल्को, जॉंजगीर-चांपा में थाना चांपा, रायगढ़ में कोतवाली, धमतरी में थाना धमतरी, कोरिया में थाना पटना, दुर्ग में थाना पुलगांव, बलौदाबाजार में थाना बिलाईगढ़, कसडोल, सरसींवा कांकेर में थाना चारामा, सरगुजा में थाना लुण्ड्रा, जगदलपुर में थाना कोतवाली, दंतेवाड़ा में थाना कोतवाली, रायपुर में थाना राजेन्द्र नगर, बलरामपुर में त्रिकुण्डा, रामानुजगंज एवं कई अन्य राज्यों के थानों में पूर्व से अपराध दर्ज है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को प्रोडक्शन वारंट में प्राप्त करने में निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. 92 विमलेश एक्का, आर. 235 बुटा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    ——-000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ब्रेकिंग न्यूज़ आत्मानंद स्कूल का होनहार बालक अवनीश शर्मा नो पुरस्कार प्राप्त किया
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और छत्तीसगढ़ के हिंदुत्व नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास में किया शिष्टाचार सह विशेष भेंट, दोनों हिंदुत्व के बड़े नेताओं के मुलाकात का लोग कई मायने निकाल रहे है, वर्तमान परिवेश में छत्तीसगढ़ में हो रही आदिवासियों के धर्मान्तरण, और हिंदुत्व के मुद्दे में विशेष चर्चा हुई ।
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?