Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका नववर्ष में जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुरू होंगी स्काउट्स गाईड्स की गतिविधियां:- सरीन राज
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका नववर्ष में जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुरू होंगी स्काउट्स गाईड्स की गतिविधियां:- सरीन राज

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नववर्ष में जशपुर जिले के सभी स्कूलों में शुरू होंगी स्काउट्स गाईड्स की गतिविधियां:- सरीन राज*

    जशपुर :-

    नये साल 2023 में जशपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एकलव्य विद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां संचालित की जाएंगी. राज्य स्काउट संघ के निर्णय के इस फैसले जिला स्काउट संघ जशपुर ने स्वागत किया है और इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिला स्काउट संघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी, (राज्य के पदाधिकारियों का नाम )राज्य सचिव स्काउट सचिव को धन्यवाद भी दिया है.

    जिला स्काउट संघ के संयुक्त सचिव सरीन राज ने बताया कि शासन के इस निर्णय से अब जशपुर जिले के सभी स्कूलों में स्काउट गाइड की गतिविधियां सक्रिय हों जाएंगी. जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्य आयुक्त मधुलिका तिवारी, मुख्य आयुक्त हरिप्रसाद साय के निर्देशन में सरोज खलखो,सचिव कल्पना टोप्पो, डीओसी टूमन गोंसाई, प्रीति सुधा केरकेट्टा, डीटीसी अनीता तिग्गा,फादर आनंद तिर्की के द्वारा लगातार प्रत्येक स्कूल में इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है 2023 में सभी स्कुल में स्काउट गाइड का दल सक्रिय हो जायेगा जो एक उपलब्धि होगी और इसका लाभ बच्चों को मिलेगा.

    उन्होंने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर दल का पंजीयन एवं दल संचालन सुनिश्चित होगा.भारत स्काउट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ द्वारा जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन के इस निर्णय से सभी शासकीय, अशासकीय, एकलव्य विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में दल का पंजीयन एवं दल संचालन सुनिश्चित होगा जिससे छात्र-छात्राएं स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों में भाग ले सकेंगें ।

    संयुक्त सचिव सरीन राज ने कहा कि इससे जिले के समस्त स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, स्वस्थ आदतों एवं जीवन कौशल विकास होगा. स्काउट के माध्यम से बच्चे श्रम की महत्ता को समझेंगे उनमें सेवाभावना विकसित होगी. इससे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित होगी.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विकास के नए आयाम गढ़ रहा है कुनकुरी विधानसभा 2023 में लाएगा नई उजियारा
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *धरमलाल कौशिक ने किया नवजात शिशुओं के मृत्यु के आंकड़ों का पर्दाफाश*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?