[
*⏺️ सेवा ही मूल धर्म है, महिला सशक्तिकरण से देश और समाज होता है मजबूत : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर*
*⏺️ प्रशिक्षित 104 स्काउटर गाइडर का उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी. रविशंकर ने किया सम्मान*
*⏺️ बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त,इंटरनेशनल कल्चरल जम्बूरी कर्नाटक,पचमढ़ी शिविर में सम्मिलित होने वाले का हुआ सम्मान*
*⏺️ सम्मान समारोह दौरान उपस्थित महिला शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया।*
———-00——-
➡️उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर के द्वारा भारत स्काउट गाइड जशपुर के प्रशिक्षित बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन का सम्मान किया गया, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, आयुक्त गाइड श्रीमती सरोज खलखो, संयुक्त सचिव श्री सरीन राज, डीओसी श्री टुमनू गोंसाई और प्रीति सुधा किसपोट्टा भी उपस्थित रहे। विदित हो कि जशपुर जिले के 104 बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त, स्काउटर एवं गाइडर, इंटरनेशनल कल्चरल जम्बूरी कर्नाटक, पचमढ़ी व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में सम्मिलित होने वाले का सम्मान किया गया।

➡️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री डी. रविशंकर ने कहा कि- *”सेवा मूल उद्देश्य है इसको आधार मानकर जीवन में उतारना है किसी भी व्यक्ति की सेवा का भाव निःस्वार्थ होता वही सेवा माना जाता है”* उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम करने की दिशा में सोंचना है और कार्य करना है. महिला समाज में मुख्य भूमिका में होती है उन्हें मजबूत करने से समाज के साथ देश मजबूत होगा. उच्च सोच के साथ समाज को सशक्त करने की दिशा में हम सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
➡️अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने कहा की-“जाति धर्म को दूर रख कर सेवा का भाव रखकर काम करना है” साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा हेतु निर्मित *”अभिव्यक्ति एप्प”* के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की घटना को सूचित किया जा सकता है, रिपोर्ट आने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाती है। उपस्थित महिलाओं को अभिव्यक्ति एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करने हेतु कहा गया।
➡️जिला शिक्षा मधुलिका तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियों को जिले में बेहतर ढंग से किया जा रहा है बच्चों तक इसको पहुँचाने में स्काउटर और गाइडर अपने विद्यालय में काम करे। स्काउट गाइड बच्चों को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित कराते हुए राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रयास करें।
——00—-
[16/1, 13:58] +91 88898 90936: *💥प्रेस विज्ञप्ति💥*
*💥जशपुर पुलिस💥*
*💥दिनांक 16.01.2023💥*
*⏺️ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात यातयात पुलिस जशपुर द्वारा शासकीय उ०मा० विद्यालय गम्हरिया में किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
*🔸एन एच 43 बालाछापर जशपुर में शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों का किया गया ,स्वास्थ्य परीक्षण*🔸
*बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर मौके पर लगाया गया नम्बर प्लेट*
——00——-
➡️गौरतलब है कि जिला जशपुर में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 11-01-2023 से दिनांक 17.01.2023 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ दिनांक 11-01-23 जिला मुख्यालय में किया गया है।
➡️जिसके तारतम्य में आज दिनांक 16-01-2023 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी रविशंकर के नेतृत्व एवं दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातयात पुलिस जशपुर द्वारा शासकीय उ०मा० विद्यालय गम्हरिया जशपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया, जिससे कि आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके। एवं सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली, चित्रकला, व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय परिसर जशपुर में आयोजित यातायात शिविर में वीडियो फ़िल्म के माध्यम से महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।एन एच 43 बालाछापर जशपुर में शिविर का आयोजन कर हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों का मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण कर ईलाज किया गया एवं बिना नम्बर प्लेट के वाहनों में मौके पर नम्बर लिखाया गया। साथ ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा हाइवे में आम लोगो को यातायात नियमों व उनके महत्व तथा पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक करते हुए यातयात नियमों के पालन करने की अपील की गई।



