Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छः दिवसीय युवा रोजगार एवं नशा उन्मूलन शिविर का हुआ समापन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छः दिवसीय युवा रोजगार एवं नशा उन्मूलन शिविर का हुआ समापन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *छः दिवसीय युवा रोजगार एवं नशा उन्मूलन शिविर का हुआ समापन*

    *एडवेंचर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा*

    *स्थानीय युवक युवतियों को एडवेंचर के क्षेत्र में कैरियर बनाने का मिलेगा अवसर : पार्थो सारथी दत्ता*

    जशपुर

    एडवेंचर स्पोर्ट्स एकेडमी के शुरुआत से पूर्व युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए दिनांक 18 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित शिविर का समापन हुआ. यह शिविर भविष्य में साहसिक कार्यों, आपदा प्रबंधन के समय लोगों की मदद करने में एडवेंचर की यह बेसिक ट्रेनिंग मददगार साबित होगी इस छ दिवसीय शिविर में 50 स्काउटर एवं गाइडर के साथ जिले भर के 300 से अधिक युवक युवतिओं को प्रशिक्षित किया गया.

    मयाली नेचर पार्क दूसरी छोर में आयोजित युवा रोजगार एवं नशा उन्मूलन शिविर में एडवेंचर के क्षेत्र में रोजगार सृजन की गतिविधियों के संबंध में कोलकाता के मुख्य प्रशिक्षक पार्थो सारथी दत्ता के द्वारा दिया गया .उन्होंने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग युवाओं में टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गईं , इस क्षेत्र स्थानीय युवा असानी से कैरियर भी बना सकते है. आपदा प्रबंधन में भी इसका लाभ मिलेगा. विपरीत परिस्थिति में भी एक साथ रहकर काम करते है तो एक दूसरे का ख्याल रखकर आगे बढ़ते है एक दूसरे की मदद करते है. आपस में एक दूसरे को जानने का बड़ा अवसर मिलता है यह शिविर क्षमता विकास के लिए आयोजित किया गया है निश्चित ही इसका बड़ा लाभ होगा.यही भविष्य में साहसिक कार्यों, आपदा प्रबंधन के समय लोगों की मदद करने में काम आएगा.

     

    *डीईओ ने झूठा शपथ पत्र देकर,अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले दो कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए,उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने को पुलिस को लिखा पत्र*

    जशपुरनगर :- जिले में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर मचे बवाल के बीच,जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। झूठा शपथ पत्र देकर,अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले दो हितग्राहियों को पद से बर्खास्त करते हुए,उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए,पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा है। पहला मामला,जशपुर ब्लाक का है। जानकारी के अनुसार, ब्लाक के ग्राम सिटोंगा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 बैजनाथ राम का 6 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। मृतक के आश्रित स्वजनों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किये जाने पर,निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए,4 फरवरी 2022 को सहायक ग्रेड 3 के पद पर, उनके छोटे बेटे प्रेमकुमार राम को जशपुर ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूडकेला में पदस्थ किया गया था। इसी तरह मनोरा ब्लाक के बहेरना के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ देवचरण राम का लंबी बीमारी के बाद 7 दिसंबर 2022 को निधन हो गया था। इस प्रकरण में भी शिक्षा विभाग ने मृत शासकीय सेवक देवचरण राम के बेटे दुर्गेश नायक को सहायक ग्रेड 3 के पद पर,कुनकुरी ब्लाक के बंदरचुवां हाईस्कूल में नियुक्ति दी गई थी। इन दोनों ही अनुकंपा नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला,विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जोरशोर से उठा था। प्रेमकुमार की अनुकंपा नियुक्ति के मामले को भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने और दुर्गेश नायक के मामले को बृजमोहन अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया था। विधानसभा में मामला उठते ही शिक्षा विभाग ने प्रेमकुमार और दुर्गेश नायक को बर्खास्त कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने बताया कि मामला सामने आते ही,अनुकंपा नियुक्ति के लिए गठित जांच समिति की बैठक बुला कर,मामला की जांच के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। अनुकंपा नियुक्ति के इन विवादित मामलो में कार्रवाई करते हुए,शिक्षा विभाग ने गलत तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रेम कुमार और दुर्गेश के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए,पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा है। डीईओ प्रसाद ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया के दौरान दोनो ही हितग्राहियों ने परिवार में किसी भी सदस्य के शासकीय सेवा में कार्यरत ना होने की शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। जबकि हितग्राही प्रेमकुमार राम को बड़ा भाई मनकुमार राम,अनुकंपा नियुक्ति के पहले से ही भृत्य के पद पर,मनोरा ब्लाक के तालासिली में पदस्थ है। इसी प्रकार,दुर्गेश नायक का भाई अनिल कुमार नायक कलेक्टर कार्यालय के आदिम जाति कल्याण शाखा में पदस्थ है। झूठा शपथ दिए जाने पर,आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए,जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने सिटी कोतवाली में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। डीईओ प्रसाद ने बताया कि दोनो हितग्राहियों ने गलत तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर,शासकीय खजाने से वेतन व भत्ता प्राप्त किया है। इसलिए,इनकी वसूली के लिए कोष एवं लेखा विभाग को भी पत्र लिखा गया है।
    ‘प्रेमकुमार और दुर्गेश नायक ने झूठा शपथ पत्र देकर,गलत तरीके से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की थी। इस आधार पर जांच के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया है,साथ ही आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए,सिटी कोतवाली को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।’
    जेके प्रसाद,डीईओ,जशपुर।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 28 मार्च को जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा रायपुर एम्स के डॉक्टर गंभीर मरीजों का करेगे इलाज मरीजों को लाने के लिए बस की भी सुविधा दी जा रही हैं।
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर द्वारा जिले के 60 योग प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?