Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला तीसरा आरोपी संदीप राम उर्फ बोया हुआ गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला तीसरा आरोपी संदीप राम उर्फ बोया हुआ गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला तीसरा आरोपी संदीप राम उर्फ बोया हुआ गिरफ्तार,*
    * प्रकरण के अन्य 02 आरोपीगण धर्मेन्द्र राम एवं सतीश सोरेन को पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं,*
    *आरोपियों ने माह अप्रैल 2022 में अन्य फरार 01 साथी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम,*
    *चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत स्थित एक क्रेशर प्लांट की घटना,*
    *चौकी आरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 387, 394 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——000——
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महादेव मिस्त्री उम्र 42 साल निवासी मेयतु थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग (झारखंड) ने दिनांक 21.04.2022 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह आरा क्षेत्र के एक पत्थर क्रेशर प्लांट का मैकेनिक है,

    यह दिनांक 17.04.2022 की रात्रि 08 बजे लगभग क्रेशर के पास बने मकान के बरामदा में बैठा हुआ था, इसका साथी कमलेश कमरे के अंदर सोया हुआ था उसी दौरान उनके पास 04 अज्ञात व्यक्ति आये और इसे भुजाली की नोक पर पकड़कर मारते-पीटते पास के जंगल की ओर ले गये और अपने मालिक को फोन कर 50 हजार रू. मांगने बोले, उस दौरान प्रार्थी के फोन में नेटवर्क नहीं था।

    तब उक्त चारों व्यक्ति उसे बोले कि दिनांक 18.04.2022 तक अपने मालिक से 20 हजार रू. मांगकर ला देना कहते हुये उसके पाॅकेट में रखे 500 रू. को लूट लिये एवं डंडा से चेहरा, पीट में मारपीट किये एवं रात्रि लगभग 01 बजे उसे छोड़ दिये। प्रार्थी ने अपने साथ घटित घटना को अपने साथी एवं क्रेषर मालिक को बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी आरा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी दौरान मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र राम उम्र 26 साल निवासी माघेटोली चैकी आरा को दिनांक 09.03.2022 को एवं सतीश सोरेन उम्र 19 साल निवासी माघेटोली चैकी आरा को दिनांक 21.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

    प्रकरण की विवेचना दौरान अन्य नामदज आरोपी संदीप राम उर्फ बोया पुलिस के लगातार दबिश देने से लुक-छिप रहा था, जिसके द्वारा समर्पण करने पर गिरफ्तार किया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230426-WA0001.mp4

    पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी संदीप राम उर्फ बोया उम्र 25 साल निवासी माघेटोली चौकी आरा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24.04.2023 को गिरफ्तार किया गया है। घटना का अन्य 01 आरोपी फरार हैं, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, प्र.आर. 390 कृपा सिंधु तिग्गा, आर. 02 बेलसाजर, आर. 450 कुलरंजन, आर. प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    ——000——

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम दुर्गापारा में हुई घटना के संबंध में जांच टीम गठित*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका जिला चिकित्सालय (100 बेड) में 30 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?