अपराधिक गतिविधियों मे शामिल वाहन पर भी प्रेस शब्द का इस्तेमाल
जांच की खानापूर्ति के कारण चौथे स्तंभ का हो रहा अपमान
पत्थलगांव-ःअपराधिक गतिविधियों मे शामिल लोग भी अपनी वाहन मे अब प्रेस लिखकर चलने लगे है,ऐसे लोगो पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने के कारण देश के चौथे स्तंभ के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द का मजाक बनकर रह गया है। मिली जानकारी के अनुसार पी.डी.एस दुकानो से राशन चोरी करने वाले गिरोह की जप्त वाहन मे भी प्रेस लिखा शब्द देखा गया है,जिसे देखकर आम आदमीयों मे इस शब्द की गरिमा धूमिल हो रही है,लोगो का कहना है कि अपराधिक गतिविधियों मे शामिल लोग भी जब अपनी वाहन मे प्रेस शब्द लिखवाकर घुमते है तो फिर देश के चौथे स्तंभ से जुडे मीडियाकर्मीयों की छबि स्वतः ही धूमिल होती दिखायी दे रही है।

उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन को प्रेस शब्द लिखवाकर उसका गलत इस्तेमाल करने वाले लोगो पर कार्यवाही करनी चाहिये,साथ ही समय-समय पर जांच दल गठित कर प्रेस लिखी वाहनो की जांच कर सत्य का पता भी लगाना चाहिये,जिससे अपराधिक तत्व के लोग देश के चौथे स्तंभ के इस सम्मानीय शब्द का दुरूपयोग ना कर सके,इन दिनो प्रेस शब्द का हर जगह खुलकर गलत इस्तेमाल हो रहा है। प्रेस से बगैर जुडे व्यक्ति भी अपनी दुपहिया चारपहिया वाहन मे प्रेस लिखवाकर धौंस मारते दिखायी देते है। आम आदमीयों के अलावा सरकारी तमगा लगाये व्यक्ति भी ऐसा धौंसबाजो से काफी परेशान हो चुके है,परंतु उसके बाद भी क्षेत्र की सडको मे अनाधिकृत लोग अपनी वाहन मे प्रेस लिखवाकर इस शब्द का गलत इस्तेमाल कर रहे है,साथ ही देश के चौथे स्तंभ के सम्मानीय शब्द को भी धूमिल करने का काम कर रहे है। अब प्रशासन के लोगो को जरूरत है कि वे देश के चौथे स्तंभ का सम्मानीय शब्द के नाम से हो रही धोखाखडी की जांच कर उस पर लगाम लगाये,जिससे प्राधिकृत मीडियाकर्मीयों को उनका सम्मान लौटाया जा सके। साथ ही इस शब्द की आड मे हो रहे अपराधो पर भी अंकुश लगाया जा सके।।
–जानकारी मिली है बहुत जल्द ही अनाधिकृत रूप से प्रेस लिखवाकर चलने वाले चालक एवं वाहन दोनो पर कार्यवाही की जायेगी।
भास्कर शर्मा-थाना प्रभारी-पत्थलगांव
