Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका दृष्टिबाधित प्रियंका के सपने होंगे साकार: विधायक यू डी मिंज ने दिया भरोसा *नेत्रहीन (दृष्टिबाधित)प्रियंका के जज्बे को सलाम : एमएलए यू.डी. मिंज देंगे सपने को परवाज* *दृष्टि बाधित प्रियंका चौहान के पूरी पढ़ाई का जिम्मा विधायक यू. डी. मिंज ने लिया, प्रियंका ने कहा Thank U Sir*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका दृष्टिबाधित प्रियंका के सपने होंगे साकार: विधायक यू डी मिंज ने दिया भरोसा *नेत्रहीन (दृष्टिबाधित)प्रियंका के जज्बे को सलाम : एमएलए यू.डी. मिंज देंगे सपने को परवाज* *दृष्टि बाधित प्रियंका चौहान के पूरी पढ़ाई का जिम्मा विधायक यू. डी. मिंज ने लिया, प्रियंका ने कहा Thank U Sir*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    दृष्टिबाधित प्रियंका के सपने होंगे साकार: विधायक यू डी मिंज ने दिया भरोसा

    *नेत्रहीन (दृष्टिबाधित)प्रियंका के जज्बे को सलाम : एमएलए यू.डी. मिंज देंगे सपने को परवाज*

    *दृष्टि बाधित प्रियंका चौहान के पूरी पढ़ाई का जिम्मा विधायक यू. डी. मिंज ने लिया, प्रियंका ने कहा Thank U Sir*

    जशपुर

    आदमी की ऑंखें ना हों तो उसकी पूरी जिंदगी बेनूर हो जाती है, जीवन अंधकारमय हो जाता है, यदि वो लड़की हो तो उसका जीवन कठिन हो जाता है और माँ बाप की माली स्थिति ठीक नहीँ हो तो जिंदगी पहाड़ जैसी हो जाती है. सपने देख सकती हैं पर उसे पूरा करने मै दृष्टिबाधिता आड़े आ जाती चाह कर भी अपने कदम आगे नहीँ बढ़ा सकती है जीवन सहारों पर बसर होती है लेकिन जिसके हौसले मजबूत हो उनके लिएकोई भी बाधा उनको उनके मंजिल की ओर जाने से रोक नहीँ पाती. आगे बढ़ने के लिए रौशनी की राह दिखाई पड़ ही जाती है और एक नया राह उनके लिए बन जाता है जिले के दूरस्थ छर्रा गाँव के प्रियंका चौहान के लिए भी क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज ऐसे
    ही उम्मीद की किरण बन कर आये है जिससे अब प्रियंका अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगी

    ऐसी ही कहानी एक छोटे से गाँव की लड़की की है जो अपने जीवन में शिक्षा का उजियारा चाहती है. ज़ब उसकी मुलाक़ात एक छर्रा गाँव में कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज से हुई तो उसने अपनी बात उन्हें बताई तो उन्होंने उसकी पढ़ाई का जिम्मा लेने की घोषणा की. वो जब तक पढ़ना चाहेगी तब तक उसकी पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे.

    छर्रा गाँव के मजदूरी का काम करने वाले मजदूर चैतू राम की पुत्री प्रियंका चौहान कार्यक्रम के दौरान विधायक यू. डी. मिंज से मिलने पहुँची और उसने अपनी इक्षा से अवगत कराया. प्रियंका ने बताया की उसके माँ पिताजी बहुत ही गरीब है और मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करते है और वह दृष्टिबाधित दिव्यांग है इस कारण परिवार के आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार से सहयोग नहीँ कर पाती है जिसके कारण दुःख होता है उसने बताया की मुझे और पढ़ना है और जीवन में कुछ हासिल करना हैं और परिवार गाँव का नाम रौशन करना है यह मेरी इक्षा है

    प्रियंका ने बताया की उसने आठवीं तक दृष्टिबाधित दिव्यांग स्कूल जशपुर से आठवीं तक और दृष्टिबाधित दिव्यांग स्कूल रायपुर से पढ़ाई की है. मुझे आगे पूरी पढ़ाई करनी है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीँ होने के कारण मै आगे की पढ़ाई नहीँ कर पा रही हूँ. उसने बताया की पढ़ाई पूरी करके वह आईएएस बनना चाहती है लेकिन आगे की ही पढ़ाई नहीँ हो पा रही है. उसने बताया की उसने अपनी बात विधायक यू. डी. मिंज से बताई और उन्होंने उसकी आगे की पढ़ाई का जिम्मा लिया है

    संसदीय सचिव एवं यू. डी. मिंज ने कहा की प्रियंका चौहान के जज्बे को सलाम करता हुँ दृष्टिबाधित होने के बाद भी शिक्षा पाने के लिए और सफलता के मंजिल तक पहुंचने के लिए उसमें जो हौसला और उमंग है,उसका मै कायल हो गया हुँ उसने जो मुझसे अपेक्षा की हैं उसके सपने को उड़ान जरूर मिलेगी उसके आगे की पढ़ाई का व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ उसे किसी भी प्रकार की बाधा नहीँ आने दूंगा. उन्होंने कहा की गरीबी के कारण चैतू राम अपनी बेटी को पढा नहीँ पा रहे है इसमें परिवार को निराश होने की जरुरत नहीँ आज से वो मेरी बेटी है उसके सपने के पँख को परवाज जरूर मिलेगी.

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कांग्रेस की इस तुष्टिकरण की राजनीति को जनता समझ चुकी है : कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?