जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण कछुआ गति से
(कुडेकेला) खरसिया से पत्थलगांव करोड़ों रूपये की लागत से ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन सड़क बड़ी ही धीमी गति से एवं मापदण्डों के विपरीत घटिया निर्माण कराया जा रहा है। इस मार्ग के घटिया निर्माण एवं धीमी गति से हो रहे कार्य को लेकर निर्माणाधीन सड़क से जुड़े ग्रामों के नागरिकों द्वारा ग्राम ऐडू छाल से लेकर ग्राम हाटी बायसी कालोनी धरमजयगढ़ व बाकारूमा तक के नागरिकों द्वारा चक्काजाम कर अनेको बार आंदोलन किया जा चूका है किन्तु क्षेत्र के जिम्मेदार व ईमानदार अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को आंदोलन स्थल पर हाजिर करा झूठे आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करा दिया जाता है जबकि क्षेत्र के इस मुख्य सड़क पर संबंधित अधिकारी रात दिन इस तहसील के लंबे क्षेत्र ग्राम छाल से लेकर ग्राम बाकारूमा तक का दौरा अक्सर किया करते हैं, किन्तु आवागमन हेतु एक मात्र उक्त सड़क की जर्जरता को लेकर अधिकारियों की कोई विशेष सर्तकता नजर नहीं आती।
बरसात आने को बमुश्किल एक माह बाकी है। अब इस निर्माणाधीन सड़क जिसका ढंग से एक चौथाई भी कार्य पूर्ण नही हो पाया है बरसात के पूर्व क्या उम्मीद की जा सकती है समझ लिजिये आप चारों और निर्माणाधीन घटिया सड़क अधिकारीय लापरवाही आने वाले चुनाव में कहीं भूपेश सरकार की कुर्सी न हिला दे जिससे उसकना संभलना मुश्किल में न पड़ जाये। इस सड़क के निर्माणाधीन ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक धीमी गति से हो रहे घटिया स्तर के निर्माण का अवलोकन कर प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। धरमजयगढ़ से पत्थलगांव इस मार्ग पर जितने भी नये पुलों का निर्माण किया गया है। पुल के दोनों ओर के स्लेब को रोड़ से जोड़कर मिलाया नही गया है। जिससे वाहने जम्प होने से वाहनों में टुट फूट होने से वाहन मालिक को हो बे वहज नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण योजनाबद्ध ढंग से न करा कर मनमानी व लापरवाही पूर्वक किया जा रहा है। धरमजयगढ़ से पत्थलगांव के बीच मार्ग को तोड़फोड उसे मिलाकर समतलीकरण नही करने से उबड़ खाबड मार्ग पर उड़ते धुल के गुब्बार में वाहनों खासकर दो पहिया सवार वाहनों का चलना दूभर हो गया है।

धरमजयगढ़ के अंतिम छोर पर में इस मार्ग में बड़े बड़े गढ्ढों को प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। इसी तरह धरमजयगढ़ से सिसरिंगा के बीच निर्माणाधीन सड़क को एक ओर ऊँचा कर के छोड़ दिया गया है जिससे रोड़ समतलीकरण के अभाव में धोखे से कभी भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर जान माल के नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि बरसात के पूर्व उक्त सड़क को ढंग से दुरूस्त कर चलने लायक नही बनाया जाता है तो इस बरसात में भी पूर्व बरसात की भांति वाहनों का फंसना एवं लगातार रोड़ का जाम होना निश्चित बना रहेगा।

जाहिर है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त इन ठेकेदारों द्वारा कानून व नियमों को ताक पर रखकर कोई भी अवैध कार्य धड़ल्ले से किया जाता है उदाहरण स्वरूप धरमजयगढ़ से पत्थलगांव के बीच ग्राम सिसरिंगा मुख्य मार्ग के सामने जहां साप्ताहिक बाजार लगाता है, जहां शासकीय धान खरीदी केन्द्र भी स्थित है इसके नजदीक हाईटेन्शन विद्युत लाईन जो छ0ग0 से होकर अन्य प्रांतो को गई है। के नीचे स्थित टावर के चारों ओर बड़े भू भाग पर मिट्टी का अवैधानिक उत्खन्न कर टावर के जड़ों को उक्त ठेकेदार द्वारा हिला दिया गया है, जिससे भविष्य में कोई भी कभी भी खतरनाक दुर्घटना हो सकती हैं, हाईटेन्शन लाईन के टावर के मिट्टी को किस कदर अवैध तौर पर उत्खनन कर सडक ठेकेदार द्वारा निकाला गया है फोटो में प्रत्यक्ष देखा सकता हैं
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
