Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों एवं जप्त शराब का राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों एवं जप्त शराब का राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों एवं जप्त शराब का राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई,*

    जशपुर जिले के विभिन्न थाना/चौकी में काफी लंबे समय से रिकार्ड एवं शराब नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न नहीं हुई थी, पुराने अभिलेख रिकार्ड थाना/चौकी में रखे होने से बहुत सारी जगह अनावश्यक घेरी हुई थी, जिसके निराकरण किये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री अंकित गर्ग द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर पुराने अभिलेख जो खराब होने की स्थिति में हैं एवं समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों के नष्टीकरण कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसके तारतम्य में अनुभाग जशपुर, कुनकुरी, बगीचा, पत्थलगांव के थाना/चौकी एवं पुलिस कार्यालय जशपुर के पुराने रिकार्ड/नष्टीकरण योग्य अभिलेखों की छंटनी कराकर राजपत्रित पुलिस अधिकारी द्वारा समिति बनाकर गवाहों के समक्ष रक्षित केन्द्र जशपुर में दिनांक 30.05.2024 को नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराया गया। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, निरीक्षक-एम सेलेस्टीन बड़ा एवं अन्य अधि./कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    थाना कुनकुरी द्वारा पुराने प्रकरण में जप्त शराब 892.98 लीटर को विगत दिवस दिनांक 31.05.2024 को तहसीलदार कुनकुरी श्री मुखदेव यादव, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी की उपस्थिति में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी द्वारा नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराया गया। इसी प्रकार अन्य थाना/चौकी में भी शराब नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई है।

     

    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव,कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतगणना एवं सीलिंग कार्य संबंध में अधिकारी, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नाबालिग को धूम्रपान सामग्री विक्रय करने पर भी COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई होगी एवं नशे की सामग्री जप्त की जाएगी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?