Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 70 वर्षीय वृद्ध पिता की फावड़ा से हत्या करने का आरोपी पुत्र संजय नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 70 वर्षीय वृद्ध पिता की फावड़ा से हत्या करने का आरोपी पुत्र संजय नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

      70 वर्षीय वृद्ध पिता की फावड़ा से हत्या करने का आरोपी पुत्र संजय नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

     नशा बनी हत्या की वजह,

     थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम कुररोग की घटना,

     थाना बगीचा में आरोपी संजय नागवंशी के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) के तहत् अपराध दर्ज।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.07.2024 को प्रार्थी फागुना राम उम्र 35 साल निवासी कुरोग ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को अपने घर में था, इसी दौरान दिन में लगभग 01:30 बजे इनके पड़ोस में रहने वाले बड़े पिता ठाकुर राम के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दिया, प्रार्थी मौके पर जाकर देखा तो इसके बड़े पिता ठाकुर राम आंगन में चित पड़े हुए थे एवं उनके सिर से खून निकल रहा था, गाँव का एक व्यक्ति ठाकुर राम को पानी पिलाने का प्रयास कर रहा था। प्रार्थी द्वारा अपने भाई संजय नागवंशी से क्या किये हो कहकर पूछने पर संजय अपने कमरे से नशे की हालत में निकला और बोला कि “मैं अपने पिताजी को फावड़ा से मार दिया हूं” बोलकर फावड़ा को दिखाया और मैं जा रहा हूं कहते हुए अपने रूम में सोने चला गया। ठाकुर राम उम्र 70 साल के सिर, बाएं आंख, कान के पास चोट लगने से उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान थाना बगीचा स्टाॅफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर आरोपी संजय नागवंशी को उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर संजय नागवंशी ने बताया कि वह सुबह से ही शराब के नशे में था, उसके पिता द्वारा खेत में हल चलाने हेतु कहने पर संजय द्वारा हल चलाने से मना किया गया, इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ और संजय नागवंशी ने आवेश में आकर घर में रखे लोहे का फावड़ा से अपने पिता ठाकुर राम के सिर, कान एवं चेहरा में कई बार वार कर हत्या कर दिया, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा को जप्त किया गया है। *आरोपी संजय नागवंशी उम्र 39 साल निवासी कुरोंग थाना बगीचा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 13.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, स.उ.नि. राजनाथ भगत, स.उ.नि. बैजंती किंडो, प्र.आर. पुन्नी यादव, आर. 346 जितेंद्र भगत, आर. 728 सुनील मिंज, आर. 557 रामवृक्ष पैंकरा का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *जिले में बढ़ती हत्या की वारदातों के पीछे कहीं ना कहीं नशे का बहुत बड़ा हाथ है, जिला जशपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सामाजिक रूप से विशेष अभियान चलाया जाएगा।*

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?