Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा*

    *राजधानी रायपुर में आयोजित “नवा सौगात” कार्यक्रम में किया सम्मान* 

    *मितानिन बहनों के खातों में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्रांसफर की राशि*

    *स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को किया सम्मानित* 

    *जशपुर के बगिया की मितानिन माधुरी पैंकरा ने 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में निभाई अहम भूमिका*

    जशपुर 12 जुलाई 2024/ मुख्मंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार

    महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी बीच साय सरकार ने मितानिनों के हित में एक पहल की है। मुख्मंत्री साय ने आज मितानिनों के खाते में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर कर दी है। आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “नवा सौगात” कार्यक्रम में मुख्मंत्री साय नए उपस्थित होकर प्रदेश की लगभग 73 हजार 831 मितानिनों, प्रशिक्षकों और समन्वयकों के खाते में कुल 90 करोड़ 8.84 लाख रुपये की “मितानिन प्रोत्साहन राशि” अंतरित किया। सीधे खाते में पैसे पाकर मितानिनों में खुशी की लहर है। साय सरकार इनकी उन्नति के लिए संकल्पित है।

     

    *स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को सीएम ने किया सम्मानित*

     

    “नवा सौगात” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आई हुई मितानिन बहनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाली मितानिनों में जशपुर जिले के ग्राम बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा भी शामिल हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री ने “मितानिन पासबुक” के साथ शाल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कई मितानिन बहनों से बातचीत की। इसी बीच जशपुर जिले के तहसील कुनकुरी के ग्राम पंचायत बेहराखार (रेंगारी) निवासी मितानिन दीदी श्रीमती मुलिका बाई से मुख्यमंत्री जी ने सीधा संवाद किया।

     

    इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मितानिन बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य में सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में काम कर रही 70 हजार से अधिक मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम पर राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हासिल करने मे कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार हैं जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर भी इमानदारी से काम करती हैं।

     

     

    *माधुरी पैंकरा ने 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में निभाई अहम भूमिका*

     

    कुनकुरी के ग्राम बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित भी किया है । श्रीमती माधुरी पैंकरा ने बेहतर सेवा भाव से कार्य कर 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं। वह अपने क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य कर रही हैं और कुपोषण मुक्ति, मातृत्व सुरक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पूरी इमानदारी से काम कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी ने जशपुर के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को मिठाई एवं मेडल पहना कर दी शुभकामनाएं
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अस्पताल में सिकल सेल के मरीजों को दीं गई जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    • जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?