Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल पहुंचे जशपुर*

    *राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का किया निरीक्षण* 

    *मुकदमों की सुनवाई की देखी व्यवस्था, परिसर में किया पौधा रोपण*

    जशपुर 13 जुलाई 2024/ हाईकोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल शनिवार को जशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला न्यायालय का निरीक्षण किया । न्यायालय परिसर पहुंचे पर उनका जिला न्यायालय के जज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जशपुर एसपी श्री शशि मोहन, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीश एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायालय परिसर पहुंचकर न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने सबसे पहले यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया। इसके पश्चात एक-एक कर कोर्ट परिसर में स्थित सभी अदालतों का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों का रखरखाव व पेशी पर जाने वाली फाइलों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेहतर व्यवस्था और फाइलों की रख-रखाव को लेकर अधिकारियों की प्रशंसा की। साथ ही कुछ पत्रावलियां व दीवारों में सीलन देखकर उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। इस दौरन अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल को अपनी व बार की अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। न्यायालय का निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति अग्रवाल ने परिसर में पौधा रोपण भी किया । उन्होंने परिसर में नीम का पौधा लगाया और पर्यावरण सरंक्षण और संवर्धन के लिए सभी से पौधा लगाने की अपील की है।

     

     

     

    *न्यायमूर्ति अग्रवाल ने जिला न्यायालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था*

     

    न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल ने जिला न्यायालय परिसर में स्थित ग्रंथालय कक्ष, जिला एवं सत्र न्यायालय कक्ष, अभिलेखागार कक्ष, सर्वर रूम, मालखाना, लेखा अनुभाग सहित परिवार न्यायालय, स्टाफ कक्ष, डिफेंस काउंसिल रूम तथा किलकारी (बेबी फीडिंग रूम) का निरीक्षण कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दुलदुला में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?