Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोकसभा निर्वाचन 2024*

    *मतगणना प्रेक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण*

    *मतगणना के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

    जशपुर, 02 जून 2024 / रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जशपुर जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा के लिए शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की तैयारियों का मतगणना प्रेक्षक श्री ए. देवाराजू ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की पूरी तैयारियों का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिये। मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी होगी।

    उन्होंने संपूर्ण स्थल का सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग टेबल,पार्किंग स्थल, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू ने स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक कंट्रोल यूनिट को सुव्यवस्थित रूप से पहुंचाने की आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने निरीक्षण करते हुए मतगणना प्रेक्षक की बैठक व्यवस्था एवं काउंटिंग स्थल पर विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेटिंग, गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने एवं मतगणना के दिवस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर प्रवेश द्वार तथा मीडिया सेंटर में टीव्ही , कम्प्यूटर नेट सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये।

    निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक अमित कुमार सोनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, श्री नंद जी पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थितथे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोरबा लोकसभा में लगी है दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर- छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष महंत ने कांग्रेस के मतगणना अभिकर्ताओं को कहा- मतगणना स्थल पर गलत का करें पुरजोर विरोध एवं EVM के एक-एक वोटो पर रख अपनी पैनी नजर, महंत ने कहा-नजर हटी और घटना घटी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मतगणना प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतगणना टीम का द्वितीय रेंडमाइजेशन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?