*अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव का हुआ पुनर्गठन , सर्वसम्मति से श्रीमती सरोज गर्ग बनी अध्यक्षिका*

पत्थलगांव में अग्र समाज के कार्यक्रमों में अग्रवाल महिला मंडल सदैव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है एवं बढ़ चढ़कर कार्यक्रमों में भाग लेती है । अग्रवाल महिला मंडल का गठन प्रत्येक 2 वर्षो में किया जाता है , अग्रवाल महिला मंडल के एक कार्यकाल के पूर्ण होने पर पुनः दूसरे कार्यकाल के गठन हेतु नवीन कार्यकारिणी स्थापित की जाती है ; जिससे समाज का कार्य गतिशील बना रहे ।

इस कार्यकाल के नवीन कार्यकारिणी में ;
संरक्षिका का दायित्व श्रीमती चंदा गर्ग जी ,
अध्यक्षिका का दायित्व श्रीमती सरोज गर्ग जी ,
उपाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती नेहा गोयल जी एवम श्रीमती रीता सिंघल ,
सचिव का दायित्व श्रीमती सुमन गोयल जी ,
सहसचिव का दायित्व श्रीमती पुष्पा मित्तल जी ,
कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती मीना गोयल जी एवम
सह कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती उर्मिला अग्रवाल जी को दिया गया है ।

सर्वसम्मति से चयनित अग्रवाल महिला मंडल की वर्तमान अध्यक्षिका श्रीमती सरोज गर्ग जी (पति श्री सुनील अग्रवाल) से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि ; “मैं समाज में फैल रही कुरीतियों को सुधारने का हर संभव प्रयास करूंगी एवम बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों में ध्यान देकर समाज को एक नई एवम सुगम्य विचारधारा की ओर ले जाने का प्रयत्न करूंगी ।”



अग्रवाल समाज में नवनिर्मित अग्रवाल महिला मंडल के गठन से खुशी की लहर है , अग्रवाल समाज ने नवनिर्मित महिला मंडल को आगामी कार्यक्रमों में अच्छे से अच्छे कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है….!!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
