Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिला 4 स्वर्ण पदक
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिला 4 स्वर्ण पदक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ताईक्वांडो विधा में नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई*

    *राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिला 4 स्वर्ण पदक*

    *असम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व*

    जशपुरनगर 24 अगस्त 2023/जशपुर जिले के 4 ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर जशपुर को गौरवान्वित करते हुए रायपुर में 18 से 20 अगस्त 2023 तक आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जिले के नाम किया है।
    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जशपुर जिले में ताईक्वांडो विधा में बच्चें बहुत अच्छा प्रदर्शन कर जिले को राज्य सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित कर रहे है। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जो कि जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उक्त सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले के नंदलाल यादव पिता श्री गनपत यादव, मोहन सिंह पिता स्व.अनंत प्रताप सिंह, विक्की खलखो पिता श्री दिनेश खलखो पिता, दीप कुजूर पिता श्री बेंजामिन कुजूर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह नेशनल प्रतियोगिता असम राज्य के गुवहाटी में 07 सितम्बर से 12 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को हर संभव मदद किया जाएगा। जिससे की जशपुर के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके। साथ ही उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को नेशनल में बेहतर प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है।


    ज्ञात हो कि जशपुर जिले में हाल ही में वर्ष 2023-24 में कैडेट, सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान बनाया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, स्कूल खेल विभाग के डीएसओ, एकलव्य खेल अकादमी के सुनील निराला, तीरंदाजी प्रशिक्षक राजेन्द्र देवांगन, तैराकी प्रशिक्षक श्री गजेन्द्र साहू, सहित जिले के खिलाड़ियों व अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-*. जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एसडीएम कुनकुरी ने ली बैठक
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* क्षेत्र का विकास ही मेरा कर्म और समाज की सेवा ही मेरा धर्म- यूडी मिंज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?