Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»जमीन विवाद को लेकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    जमीन विवाद को लेकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ जमीन विवाद को लेकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ चौकी कोतबा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 152/22 धारा 302, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——-000——-
    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *प्रार्थिया जुगमनिया पैंकरा उम्र 55 साल निवासी जामझोर* ने दिनांक 13.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति रामनंदन साय पैंकरा उम्र 60 साल उक्त दिनांक के प्रातः 08 बजे अपने भतीजी के हिस्से की जमीन में हल से जुताई कर रहा था उसी समय उसके 02 छोटे भाई 1-घनश्याम साय पैंकरा उम्र 58 साल 2-शंकर पैंकरा उम्र 52 साल एवं भतीजा 3-दिगंबर साय पैंकरा उम्र 30 साल पहुंचकर बोले कि यह उनका जमीन है क्यों जुताई कर रहे हो कहने पर रामनंदन साय पैंकरा बोला कि यह उसके भतीजी का जमीन है उसी के कहने पर जुताई कर रहा हूं तो वे सभी एक राय होकर हल मत चलाओ, हल चलाओगे तो तुम्हें जान से मार देंगें बोलने पर रामनंदन साय पैंकरा के द्वारा मारकर देखो बोलने पर शंकर पैंकरा और दिगंबर साय मिलकर रामनंदन साय पैंकरा को पकड़े और घनश्याम पैंकरा डंडा से मार रहा था उसी समय भतीजी बीच-बचाव करने आई तो आरोपी शंकर पैंकरा ने भतीजी का गला को पकड़ लिया था और आरोपी घनश्याम पैंकरा डंडा से रामनंदन साय पैंकरा को पुनः मारने लगा, रामनंदन साय पैंकरा छुड़ाकर भाग रहा था भागते समय घनश्याम पैंकरा हाथ में रखे डंडा से रामनंदन साय पैंकरा के सिर में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया एवं आरोपी घनश्याम पैंकरा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। *आरोपीगण 1-घनश्याम साय पैंकरा उम्र 58 साल 2-शंकर पैंकरा उम्र 52 साल एवं 3-दिगंबर साय पैंकरा उम्र 30 साल* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 13.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, स.उ.नि. जयनंदन मार्बल, प्र.आर. 275 राजनाथ भगत, आर. 529 पुनीत साय पैंकरा, आर. 578 अरूण का सराहनीय योगदान रहा।

    ——-000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसंसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुरकुँगा में सुगम सडक पहुंच मार्ग का किया भूमिपूजन
    Next Article प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को मिल रहा है रोजगार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?