Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

    शिविर में आमजनो हेतु विधिक जागरुकता एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी

    जशपुरनगर 06 नवम्बर 2022/
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान द्वारा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, जिला परियोजना समन्वयक श्री बी. पी. जाटवर एवं समाज कल्याण विभाग, पुलिस, शिक्षा, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आमजनों में विधिक जागरूकता लाने हेतु मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
    शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान द्वारा नालसा एवं सालसा द्वारा आम नागरिकों हेतु विधिक जागरुकता एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, मानव दुर्व्यापार जैसे अन्य अपराधों के रोकथाम एवं सरंक्षण के लिए लागू योजनाओं से उपस्थित सभी को अवगत कराया। उन्होंने सभी को अपने आसपास घटित अपराधों के नियंत्रण हेतु जागरूक होने एवं कानूनी सहायता लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कौशल्या मातृत्व योजना, नोनी सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, नशा मुक्ति जैसे अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एनिमिया कुपोषण स्तर में गिरावट लाने हेतु प्रशासन द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी देते हुए योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार कर आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण वितरण के बारे में भी बताया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निशक्त विवाह प्रोत्साहन, सुखद सहारा योजना, सहित वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध महिला- पुरूष, दिव्यांग जनों हेतु संचालित विभिन्न प्रकार के पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण प्रदाय जैसे विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को अधिकारों के प्रति सजग होने, अपने आस पास के लोगों में जागरूकता लाने एवं अपराधों के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अनिवार्य रूप से विधिक सहायता लेने की समझाईश दी गई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, यातायात एवं आर.टी.ओ. अधिकारी के साथ मिलकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया,*
    Next Article कलेक्टर ने मरीज से बात करके मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना की जानकारी ली*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?