Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई*

    संसदीय सचिव यू.डी. मिंज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस के अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। एक मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक विकास के साथ नैतिक विकास के बारे में भी सोचें, अपनी संस्कृति और सभ्यता से उनका परिचय कराएं। बाल दिवस बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।

    संसदीय सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी शुरू किये जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग दो लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों में बच्चों की प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। दूसरी संतान बालिका होने पर उसके पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की गई है। श्री बघेल ने कहा है कि बच्चों का भविष्य सुंदर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article(C.G) तहलका 🎥 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले रणजीत स्टेडियम के पास हिंदू कुल का न्यूज़ आइए देखते हैं 📽️
    Next Article संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुरकुँगा में सुगम सडक पहुंच मार्ग का किया भूमिपूजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?